Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : बस्तर में डिजिटल क्रांति, 12वीं के विद्यार्थियों ने सीखे पढ़ाई में एआई के प्रभावी उपयोग के गुर

🇮🇳बस्तर में डिजिटल क्रांति, 12वीं के विद्यार्थियों ने सीखे पढ़ाई में एआई के प्रभावी उपयोग के गर 🇮🇳अपने ही स्मार्टफोन पर लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण 🇮🇳जगदलपुर, बस्तर जिला प्रशासन की अभिनव पहल के तहत 1 अक्टूबर को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अध्ययन कार्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सुरक्षित और प्रभावी उपयोग सिखाना था। 🇮🇳 यह प्रशिक्षण जगदलपुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय और जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सबसे खास बात इसका व्यावहारिक दृष्टिकोण रहा। विद्यार्थियों ने केवल सैद्धांतिक जानकारी प्राप्त नहीं की, बल्कि अपने ही स्मार्टफोन का उपयोग करते हुए सीधे कृत्रिम बुद्धिमत्ता टूल्स पर अभ्यास किया। सत्र का संचालन पब्लिक पॉलिसी इन एक्शन फेलो श्री माधव जोशी और आशीष कुमार पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को जटिल शैक्षणिक अवधारणाओं को समझने, अध्ययन सामग्री को व्यवस्थित करने और शोध कार्यों में आधुनिक तकनीक का लाभ उठाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए।🇮🇳जिला प्रशासन की यह डिजिटल साक्षरता पहल विद्यार्थियों को तकनीक-संचालित भविष्य के लिए तैयार करने और शिक्षा में डिजिटल गवर्नेंस को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रही है।

🇮🇳युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन