Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में कांग्रेस संगठन को और सुदृढ़ बनाने अतिरिक्त प्रभार, जिला स्तर से ब्लॉक तक जिम्मेदारियां तय

कांग्रेस संगठन को और सुदृढ़ बनाने अतिरिक्त प्रभार, जिला स्तर से ब्लॉक तक जिम्मेदारियां तय

जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के संगठन को अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश दीवान द्वारा पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस निर्णय से संगठनात्मक कार्यों में गति आने के साथ जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।जारी आदेश के अनुसार, श्री संजय राय को प्रभारी महामंत्री (संगठन) एवं श्री शेख तौहीद को प्रभारी महामंत्री (प्रशासनिक) की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पदाधिकारी संगठनात्मक समन्वय एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इसी क्रम में ब्लॉक स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। श्री नंदलाल जायसवाल को नारायणपुर ब्लॉक प्रभारी, श्री गजाननंद पटेल को छोटेडोंगर ब्लॉक प्रभारी, श्री रवि देवांगन को नारायणपुर शहर प्रभारी,श्री तामेश्वर उसेंडी को ओरछा ब्लॉक प्रभारी तथा श्री संतोष राव (गुड्डू) को कोहकामेटा ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश दीवान ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ करते हुए कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।जिला कांग्रेस कमेटी परिवार की ओर से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन