Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️रविन्द्र राठौर : सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप

बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू पर अपनी सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बहू के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है घटना सामने आने के बाद इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पारिवारिक रिश्तों में सामने आए इस विवाद ने लोगों को हैरान कर दिया है। सवाल यही उठ रहा है कि आखिर रिश्तों में इतनी कड़वाहट कैसे आ गई कि बात जहर देने तक पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि सास ने बहू को कथित तौर पर उसके प्रेमी से फोन पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद के बाद बहू ने सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद सास की तबीयत बिगड़ने पर मामले की जानकारी सामने आई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन