Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : बस्तर के टॉपर बच्चों की आंखों में दिखा ‘नए बस्तर’ का सपना

🥎बस्तर के टॉपर बच्चों की आंखों में दिखा ‘नए बस्तर’ का सपना🥎आस्था हॉल में दो घंटे चली जीवन की कक्षा, कलेक्टर-एसपी बने शिक्षक; 10वीं और 12वीं के 30 मेधावी विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन*🥎जगदलपुर, 4 अक्टूबर। बस्तर के होनहार बच्चों को अपने जिले की विरासत, विकास और भविष्य की संभावनाओं से रूबरू कराने के लिए ‘उत्कृष्ट बस्तर अभियान’ के तहत 30 मेधावी विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। तिमाही परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन विद्यार्थियों ने चित्रकोट जलप्रपात से लेकर ज्ञानगुड़ी, एयरपोर्ट, राजमहल, पुरातत्व संग्रहालय और लाइब्रेरी तक का भ्रमण किया। दिन का सबसे खास पल आस्था हॉल में आया, जब कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा और सहायक कलेक्टर यशवंत नायक ने अधिकारियों की भूमिका से आगे बढ़कर शिक्षक की तरह बच्चों से संवाद किया। करीब दो घंटे चली इस ‘जीवन की कक्षा’ में पढ़ाई, करियर, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य हासिल करने के मंत्र साझा किए गए।🥎*चित्रकोट से एयरपोर्ट तक देखी विकास की तस्वीर🥎कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल के लिए कक्षा 10वीं के 15 और कक्षा 12वीं के 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।🥎चित्रकोट जलप्रपात में विद्यार्थियों ने बस्तर की प्राकृतिक संपदा और पर्यटन की संभावनाओं को करीब से देखा। राजमहल और पुरातत्व संग्रहालय के भ्रमण से उन्हें क्षेत्र के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिला। वहीं, ज्ञानगुड़ी और लाइब्रेरी में उन्होंने शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी संभावनाओं को जाना। एयरपोर्ट के भ्रमण ने उन्हें विकास के बदलते स्वरूप से परिचित कराया।🥎जब अधिकारी बने बच्चों के मार्गदर्शक*🥎भ्रमण के बाद आस्था हॉल में विद्यार्थियों की कलेक्टर, एसपी और सहायक कलेक्टर के साथ बातचीत हुई। बच्चों ने बेझिझक सवाल पूछे और अधिकारियों ने अपने अनुभवों के जरिए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। पढ़ाई के साथ करियर चुनने, अनुशासन बनाए रखने, कठिन परिस्थितियों का सामना करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।🥎अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह संवाद विद्यार्थियों के लिए इसलिए भी खास रहा, क्योंकि उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाने वाले अधिकारियों से सीधे उनके संघर्ष, अनुभव और सफलता की सीख लेने का अवसर मिला।🥎सावली बघेल ने संजोया डॉक्टर बनने का सपना🥎इन विद्यार्थियों में दरभा के छिंदवाड़ा स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा सावली बघेल भी शामिल थी। ज्ञानगुड़ी के शैक्षणिक वातावरण से प्रभावित सावली ने बताया कि वह 12वीं के बाद नीट परीक्षा पास कर डॉक्टर बनना चाहती है। इस भ्रमण से उसे अपने लक्ष्य के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिली।🥎सावली की तरह बाकी विद्यार्थियों की आंखों में भी अपने भविष्य को लेकर अलग-अलग सपने हैं। कोई डॉक्टर बनना चाहता है, तो कोई अधिकारी या खिलाड़ी। इन बच्चों को अपने जिले की उपलब्धियों, शैक्षणिक अवसरों और विकास की संभावनाओं से परिचित कराने का उद्देश्य उनकी सोच का दायरा बढ़ाना और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करना है।🥎सपनों से आकार लेगा नया बस्तर🥎उत्कृष्ट बस्तर अभियान’ के तहत इस पहल में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को केवल परीक्षा के अंकों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें व्यावहारिक अनुभव और मार्गदर्शन देने का प्रयास किया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने अपने जिले की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत, आधुनिक सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से जाना।🥎भ्रमण को सफल बनाने में एपीसी एवं प्रभारी राकेश खापर्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ स्मिता खापर्डे, होलेंद्री भंडारी और कोटेश्वर राव नायडू ने भी विद्यार्थियों के साथ रहकर व्यवस्थाओं और समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।🥎बस्तर की नई पहचान अब उसकी प्राकृतिक संपदा और संस्कृति के साथ-साथ यहां के होनहार विद्यार्थियों से भी जुड़ रही है। तिमाही परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ये 30 विद्यार्थी आज जिले की शैक्षणिक उपलब्धि हैं। उनके सपनों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो यही विद्यार्थी भविष्य में बस्तर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

🥎युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड 🥎

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन