अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : थाना बयानार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेरमापाल में दो दिवसीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है
Ten Singh Thakur
Mon, Feb 16, 2026
पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव पंकज चंद्रा के मार्ग निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव कपिल चंद्रा व उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव एसडीओपी मर्दापाल के संरक्षण व थाना प्रभारी बयानार राकेश कुमार राठौर के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला कोंडागांव के सुदूर दूरस्थ अंचल थाना बयानार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेरमापाल में दो दिवसीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।
आज दिनांक 16.02.2026 को उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि श्री दसरू नेताम सरपंच पेरमापाल फूल सिंह कोराम, ग्राम पेरमापाल के माटी पुजारी तिजू राम कोर्राम, ग्राम पटेल बज्जू राम कोर्राम, गायता पट्टू राम कोर्राम, बुध राम कोर्राम, सिरहा ऊसारु राम कोर्राम, गणमान्य नागरिकों ग्राम पेरमापाल, सरपंच रेंगागोंदी सैनू सोरी, सरपंच बयानार बजारू राम सोरी , सरपंच केजंग सनत सोरी, सरपंच मुंगवाल रामलाल सलाम, सरपंच चेरंग मनजी मराई , सरपंच नरिहा जय लाल सोरी , जनप्रतिनिधि जय लाल बघेल, सुंदरलाल बड़को की उपस्थिति में शुभारंभ कराया गया ।
ग्रामीणों की आस्था एवं श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए गांव पेरमपाल के माटी पुजारी गायता, पेरमा पुजारी, सरपंच , मुखिया एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में कुलदेवी देवता का पूजा पाठ किया गया । अतिथियों का स्वागत उपरांत वालीवाल खेल प्रतियोगिता में उपस्थित 16 टीमों का खेल प्रारंभ कराया गया। ग्रामीणों एवं बाहर से आए जनप्रतिनिधि गण, प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए समुचित भोजन व्यवस्था कर भोजन कराया गया।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन