Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : चोरी के 02 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में चोरी के आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया

चोरी के 02 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में चोरी के आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।

जय बम्बे किराना स्टोर दुकान शटर का ताला तोडकर जुमला 22,000 रूपये का किया गया था चोरी।

✳️ थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

🔆(1)गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-

01. शिवा बाल्मिकी पिता स्व. तिजू राम उम्र 26 वर्ष जाति महत्तर निवासी टिकरापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर

02. भरत साहू पिता स्व. सदाराम साहू उम्र 24 वर्ष जाति तेली निवासी एम.जी.वार्ड कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर

शिवा बाल्मिकी के विरूद्ध थाना कांकेर में अन्य कई अपराध दर्ज हैं एवं थाना का में गुण्डा बदमाश की सूची में नाम दर्ज हैं।

🔆(2) बरामदगी का विवरणः-

01. एक रूपये - दो रूपये एवं पांच रूपये के सिक्के जुमला - 1,711 रूपयें।

02. मोटर सायकल क्रमांक सीजी 19 बीएफ 8188।

03. लोहे का सब्बल, पेंचिस, पेचकस

🔆(3) घटना का संक्षिप्त विवरणः-

◽ मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नीमेश ठक्कर पिता हरिश उम्र 45 निवासी सुभाष वार्ड कांकेर थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05.03.2026 के 09.30 बजे अपने दुकान को ताला लगाकर अपनेघर सुभाष वार्ड चला गया था, दूसरे दिन दिनांक 06.03.2026 को सुबह लगभग 09.00 बजे अपने दुकान में आकर देखा उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखे चिल्हर पैसे एवं खाने पीने का सामान को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने से प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 88/2026 धारा-331(4),305(ए) बीएनएस, कायम कर विवेचना में लिया गया।

◽ विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश के दौरान जरिये मुखबीर की सूचना मिला कि 01. शिवा बाल्मिकी, 02. भरत साहू दोनों गडिया पहाड के निचे में होना बताने पर घेराबंदी कर पकडे गए जिनको घटना दिनांक के संबंध में पुछताछ करने पर घटना कारित करना कबूल करने से दिनांक 07.03.2026 को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी के सिक्के एवं खाने पीने का सामान के संबंध पुछताछ करने पर गडिया पहाड में जाकर दोनों बराबर बांटकर एवं उक्त रकम समान को खा पीकर खर्च करना बताये, आरोपी शिवा बाल्मिकी के कब्जे से मोटर सायकल क्र. सीजी 19 बीएफ 8188 एवं चोरी के 900 रूपये व घटना में प्रयुक्त सब्बल, एवं आरोपी भरत साहू के कब्जे से चोरी के सिक्के 811 रूपयें व घटना में उपयोग पेंचिस, पेचकस जुमला रकम 1,711 रूपये को बरामद किया गया।

◽चोरी के उक्त रकम समान का खा पीकर खर्च करना बतायें। प्रकरण के आरोपी शिवा बाल्मिकी थाना कांकेर में अन्य कई अपराध दर्ज हैं व गुण्डा बदमाश की सूची में नाम दर्ज हैं। आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

🔆(4)पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, प्र.आरक्षक 773 दिनेश कुलदीप, 824 कौशल साहू, आरक्षक 792 रूद्र जुर्री, 1093 रामू जुर्री, आर. 1311 अनिल मरकाम

🔆(5) कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन