:
Wed, Dec 11, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर
स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर महिला उद्यमी रजिया जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2024/ जगदलपुर शहर के एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली शेख रजिया अपने हुनर और मेहनत के दम पर आज एक सफल महिला उद्यमी हैं एवं बस्तर क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन गई हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जगदलपुर से पूरी कर आगे की पढ़ाई के लिए शेख रजिया हैदराबाद गई और वहां विज्ञान में रूचि होने के कारण माइक्रोबायोलॉजी में मास्टर्स किया। तत्पश्चात वह अपने पिता और भाई के बिजनेस में हाथ बंटाने के बजाए अपना स्वयं का उद्यम बस्तर फूड फर्म जगदलपुर में स्थापित किया है। इस उद्यम को अपनी कड़ी मेहनत और लगन से संचालित कर वह आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो चुकी हैं। रजिया बताती हैं कि अपनी पढ़ाई के बाद बस्तर क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध वनोत्पादों के प्रसंस्करण कर उद्यम स्थापित करने का निश्चय किया। शुरूआत में वह वनोत्पादों पर कार्य कर रही कुछ महिला समूहों के साथ कार्य किया। इस दौरान वन विभाग और जिला प्रशासन से जुड़ गई। एक दिन वह स्टार्ट-अप के संबंध में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर आई तब उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के बारे में पता चला और विभागीय अधिकारियों की मदद से पंजीयन कर फार्म भरवाया गया। इसके बाद कैनरा बैंक जगदलपुर को परियोजना प्रस्ताव प्रेषित किया गया। लगभग तीन महीने पश्चात बैंक ने उनको प्लांट एवं मशीनरी हेतु 10 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत कर प्रदाय किया गया। जिसमें उन्हें विभागीय योजनान्तर्गत 35 प्रतिशत का अनुदान भी प्रदान किया गया। शासन की स्वरोजगार योजनांतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त कर शेख रजिया आज एक सफल महिला उद्यमी बन गई हैं। रजिया अपने इस खाद्य प्रसंस्करण उद्यम में पहले जुड़ चुकी महिला समूह के सदस्यों को कार्य पर रखा है, जिससे उन्हें भी नियमित तौर पर रोजगार सुलभ हो रहा है। अपने उद्यम बस्तर फूड फर्म में मुख्य उत्पाद महुआ लड्डू, ईमली चटनी, वाईल्ड हनी एवं महुआ चाय के बेहतर गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के दम पर आज वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेती हैं और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं।विज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: बस्तर संभाग के सभी 258 लैम्पस समितियों में माईक्र एटीएम की सुविधसुविधा उपलब्ध, किसानों को हो रही सहूलियत
Wed, Dec 4, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर जगदलपुर 04 दिसम्बर 2024/ राज्य शासन के किसान हितैषी नीति के सकारात्मक क्रियान्वयन की दिशा में समूचे बस्तर संभाग अंतर्गत सेवारत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर द्वारा संभाग के सभी 258 लैम्पस समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा मुहैया कराई गई है। जिससे समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसान एक बार में 10 हजार रुपए तक आहरण करने के साथ ही अन्य सुविधाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इस दिशा में सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के माध्यम से बस्तर संभाग के लैम्पस प्रबंधकों को माइक्रो एटीएम मशीनों का वितरण किया गया है।बस्तर संभाग के किसानों की आवश्यकता के मद्देनजर कलेक्टर बस्तर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री हरिस एस की सार्थक प्रयास से बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के 258 लैम्पस समितियों में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर द्वारा माइक्रो एटीएम मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित किया गया है। इन मशीनों के माध्यम से किसान अपने घर के समीप सहकारी समितियों से ही विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। जिसके तहत 10 हजार रुपये तक नकद निकासी, 20 हजार रुपये तक नकद जमा, जिला सहकारी बैंक के अन्य खाते में 40 हजार रुपये तक राशि ट्रांसफर, बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट और एटीएम कार्ड पिन चेंज जैसी सुविधाएं शामिल है। सीईओ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री केएस धु्रव ने बताया कि इन माइक्रो एटीएम मशीनों के माध्यम से किसान अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए दूरस्थ बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने से मुक्त हो गए हैं। वर्तमान में शासन के समर्थन मूल्य में धान उपार्जन कार्य जारी है, माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रारम्भ होने से कृषकों को अपने उपज की राशि का आहरण भी समितियों में ही प्राप्त हो रही है। यह सुविधा बस्तर संभाग के अंतर्गत सभी सात जिलों के 258 सहकारी समितियों में उपलब्ध है।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: कृषक उन्नति योजना के सहयोग से कृषक सताय ने अपने बच्चों क लिए खरीदा मोटर सायकल
Wed, Dec 4, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर
04 दिसम्बर 2024// प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रूपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी। इस गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत् किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों किया जाता है। किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा राज्य में किसानों से अपने वायदे के मुताबिक प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करने के साथ ही दो साल के धान के बकाया बोनस की राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेती-किसानी और किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित हेतु कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।जिले के ग्राम आमासरा निवासी कृषक श्रीमती सताय, पति स्व. मनकू राम का कहना है कि आमासरा में उनकी 28.87 एकड़ कृषि भूमि है। उक्त भूमि मंे से 20 एकड़ भूमि मरहान है। उस भूमि में कृषक सताय मक्का, उड़द और मंूग फसल उत्पादन करती हैं तथा 08 एकड़ भूमि धान बोनी योग्य है। उनका कहना है कि जब उन्हें कृषक उन्नति योजना के बारे में पता चला तो उनके द्वारा कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिक विभाग से संपर्क किया गया। विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 मे एकीकृत किसान पोर्टल मे पंजीयन किया गया। पंजीयन के पश्चात् कृषक सताय द्वारा धान खरीदी केन्द्र एड़का में 89.20 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। विक्रय पश्चात् प्रथम किस्त 2183 रूपये की दर से कुल 01 लाख 94 हजार 723 रूपये उनके बैंक खाते में जमा हो गये। कृषक उन्नति योजनांतर्गत फिर से 81 हजार 796 रूपये अतिरिक्त आय में से 50 हजार रूपये केसीसी ऋण कटकर 2 लाख 26 हजार 520 रूपये उनके खाते मंे शुद्ध जमा हो गये। कृषक सताय ने बताया कि इस राशि से वह आवागमन में सुविधा हेतु अपने बच्चों के लिए एक मोटर सायकल का वहन किया गया है, जिसकी कीमत 95 हजार रूपये है। बाकि शेष राशि का उपयोग वह अपने घरेलू, कृषि तथा अन्य कार्य में कर रही है।