: नेंड़नार में नारी आरोग्य उत्सव का किया गया आयोजन ,खेलों और योग के माध्यम से महिलाओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश
Ten Singh Thakur
Sat, Sep 20, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
नेंड़नार में नारी आरोग्य उत्सव का किया गया आयोजन ,खेलों और योग के माध्यम से महिलाओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश
जिले के दूरस्थ और दुर्गम ग्राम नेंड़नार में नारी आरोग्य उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और राज्य सरकार की नियत नेल्लानार योजना के अंतर्गत किया था, जिसका उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है।
कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेंड़नार में किया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोनीया दुग्गा सहित समर्पित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें योग, खेलकूद, स्वास्थ्य जांच, और स्वच्छता संकल्प का आयोजन किया गया।
खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य का संदेश
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि महिलाओं के लिए पारंपरिक खेल, प्रतियोगिताएं खेल जैसे खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट और रस्साकशी का आयोजन किया गया। इन खेलों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शारीरिक गतिविधियां न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि स्वास्थ्य बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान
उप स्वास्थ्य केंद्र नेंडनार में स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया था। इसमें महिलाओं को दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं ने मिलकर ’हर घर स्वच्छता’ का संकल्प भी लिया और स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण, टीकाकरण और स्वच्छता के विषय में जागरूक किया। नेंडनार जैसे दूरस्थ क्षेत्र में इस तरह का आयोजन न केवल सराहनीय है, बल्कि यह दिखाता है कि सरकार और प्रशासन मिलकर ग्रामीणों तक जरूरी सेवाएं स्वास्थ्य पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नारी आरोग्य उत्सव ने यह स्पष्ट कर दिया कि स्वास्थ्य, खेल और जागरूकता के समन्वय से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन