Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

: जगदलपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी थाना नगरनार

// हेमू साय की रिपोर     जगदलपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी थाना नगरनार   ▪️ गांजा परिवहन हेतु बस का इंतजार कर रहे 01 आरोपी को नगरनार पुलिस ने किया गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे 15.221 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त। जप्त गांजा की कीमत करीबन 152000/रूपये। जप्त गांजा को आरोपी उडीसा से देवास मध्यप्रदेश ले जा रहा था। थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही ।नाम आरोपी सुनील केंवट पिता स्व गोंविंद केंवट जाति केवट उम्र 23 साल निवासी मेल पिपलिया पोस्ट उमरिया थाना खातेगांव जिला देवास मध्यप्रदेश जप्त सामान 01. मादक पदार्थ गांजा 05 पैकेट कुल 15.221 किग्रा. कुल किमती 152000/ रूपये 2- एक नग कीपेड मोबाईल कीमती 500/रु उडीसा राज्य से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश श्री श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 06.07.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने कब्जे के सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी एवं काला लाल रंग के पीटठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राम धनपुंजी आरटीओ नाका के पास जगदलपुर की ओर जाने वाले बस का इंतजार कर रहा है कि सुचना पर हमराह पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी आरटीओ नाका एन०एच० 63 के पास पहुंच कर देखे मुखबीर के बताये अनुसार एक व्यक्ति रोड किनारे मिला जिसे घेराबंदी कर पकडे नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील केंवट पिता स्व गोविंद केवट जाति केंवट उम्म्र 23 साल निवासी मेल पिपलिया पोस्ट उमरिया थाना खातेगांव जिला देवास मध्यप्रदेश का रहने वाला बताये आरोपी के अधिपत्य के प्लास्टिक बोरी एवं बैग का तलाशी लेने पर कुल 05 पैकेट सेलोटेप से लिपटा हुआ कुल बजन 15.221 किग्रा. कुल किमती 152000/ रूपया एवं एक नग मोबाईल को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया एवं न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश करने रवाना किया गया। महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह सउनि महेन्द्र सिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक खेदुराम ठाकुर मप्रआर पीलेश्वरी साहु आरक्षक विक्रम सिंह उरांव आरक्षक दशरू नाग राधा कृष्ण राय, चंद्रकुमार कंवर सैनिक राजकुमार कश्यप का विशेष योगदान रहा है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन