लगभग ₹1.50 लाख मूल्य के डीजल जनरेटर चोरी प्रकरण का सफल खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार ।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण स्थल से चोरी हुए डीजल जनरेटर की बरामदगी।
04 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया डीजल जनरेटर, घटना में प्रयुक्त TATA ACE वाहन, जनरेटर लोड करने में प्रयुक्त चैन एवं अन्य सामग्री बरामद।
तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक विवेचना, सक्रिय मुखबिर तंत्र एवं साइबर टीम के समन्वित प्रयास से थाना आमाबेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बंछोर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( साइबर) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना आमाबेड़ा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीजल जनरेटर चोरी के मामले में त्वरित एवं वैज्ञानिक विवेचना करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है।
प्रार्थी बी.बी. वर्मा, इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी, कोरबा द्वारा थाना आमाबेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी कंपनी द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य के लिए उपयोग में लाया जा रहा डीजल जनरेटर नालाग्राम के समीप कार्यस्थल पर रखा गया था।
दिनांक 17 मई 2026 को कार्य समाप्त होने के बाद जनरेटर को सुरक्षित स्थान पर रखा गया था, किन्तु अगले दिन प्रातः लगभग 06:00 बजे कार्यस्थल पर पहुंचने पर जनरेटर गायब मिला। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग ₹1,50,000/- मूल्य का डीजल जनरेटर चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना आमाबेड़ा में अपराध क्रमांक 24/2026 अंतर्गत धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आमाबेड़ा पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया, संभावित मार्गों का परीक्षण किया गया तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया गया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, साइबर इनपुट, एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई।
जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि निर्माण स्थल पर रखा जनरेटर कई दिनों से उनकी नजर में था। आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से उन्होंने पूर्व नियोजित योजना बनाकर रात्रि के समय TATA ACE वाहन से घटनास्थल पहुंचकर लोहे की चैन पट्टियों की सहायता से जनरेटर वाहन में लोड किया और चोरी कर ले गए। बाद में जनरेटर को एक आरोपी के घर के पीछे छिपाकर रखा गया तथा अवसर मिलने पर रायपुर ले जाकर बेचने की योजना बनाई गई थी।
पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया डीजल जनरेटर, घटना में प्रयुक्त TATA ACE वाहन, जनरेटर लोड करने में प्रयुक्त चैन एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. लोकेश नाग, पिता – संजय नाग, उम्र 22 वर्ष,निवासी पटौद, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
2. रितेश पटेल, पिता – ओमलाल पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ठेलकाबोड़ (बड़ेपारा), जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
3. करण नाग, पिता – स्व. रामाधर नाग, उम्र 21 वर्ष, निवासी ठेलकाबोड़, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
4. सुभाष कुलदीप, पिता – राकेश कुलदीप, उम्र 25 वर्ष, निवासी चावड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
बरामदगी
- डीजल जनरेटर (अनुमानित मूल्य ₹1,50,000/-)
- घटना में प्रयुक्त TATA ACE वाहन
- जनरेटर लोड करने में प्रयुक्त चैन एवं अन्य सामग्री
पुलिस टीम
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक विनोद कुमार साहू, निरीक्षक साइबर प्रभारी यशवंत श्याम, उप निरीक्षक भुनेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक गिरीश चंद्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश कुमार नेताम तथा साइबर टीम से सउनि. भकेश पटेल,पुरुषोत्तम कतलाम, HC-सचिन सोरी,नारद देवांगन,छेदन सोनकर C- हिमेश्वर मंडावी,जीतेन्द्र नाग,भूपेश नेताम,कृष्णा केशरी,रामरतन निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कांकेर पुलिस की अपील
जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, चोरी अथवा अन्य अपराध संबंधी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, डायल-112 अथवा कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन – 9479155125 पर दें। आपकी सतर्कता और समय पर दी गई सूचना अपराधों की रोकथाम तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527