: निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित प्रधान अध्यापक श्री केशव ठाकुर तत्काल प्रभाव से निलंबित
Fri, Jan 31, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित प्रधान अध्यापक श्री केशव ठाकुर तत्काल प्रभाव से निलंबित जगदलपुर, 31 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस द्वारा निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला ढोढरेपाल विकासखण्ड बकावण्ड श्री केशव ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त सम्बंध में जारी आदेश के अनुसार श्री केशव ठाकुर प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला ढोढरेपाल विकासखंड-बकावण्ड को 24 अगस्त 2024 से आज पर्यन्त तक लगातार अनाधिकृत अनुपस्थित रहने एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अन्तर्गत 25 जनवरी 2025 एवं 29 जनवरी 2025 को आयोजित प्रथम चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप निर्वाचन कार्य एवं शासकीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता को दर्शाता है। उक्त गम्भीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला ढोढरेपाल विकासखंड-बकावण्ड को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के फलस्वरूप उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में सम्बन्धित का मुख्यालय कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी बकावण्ड नियत किया गया है तथा निलबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6265046084
: आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिया गया राशन कार्ड
Thu, Jan 30, 2025
तेनसिंहठाकुर
आत्मसमर्पित नकस्लियों को मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास
नारायणपुर, 30 जनवरी 2025 // राज्य सरकार द्वारा जिले में चलाये जा रहे आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति माड़ बचाओ अभियान के तहत् कुतुल एरिया कमेटी अन्तर्गत कार्यरत 29 माओवादियों नें नक्सल क्रुर विचारधारा से तंग आकर एक साथ आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में 22 पुरूष व 07 महिला माओवादी शामिल है जो क्षेत्र में सक्रिय रूप से माओवादियों के लिए कार्य करते थे। आत्मसमर्पण किये हुए एवं माओवादी पिड़ित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा राशन कार्ड वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम गौतम पाटिल एवं खाद्य अधिकारी एमडी अल्लाउद्दीन उपस्थित थे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: जल और जंगल मानव जीवन के लिए आवश्यक इसलिए इनका संरक्षण ज़रूरी- श्री डेका
Thu, Jan 30, 2025
विकास के लिए नवाचार में युवाओं की सोच का करें उपयोग - राज्यपाल श्री रमेन डेका
जल और जंगल मानव जीवन के लिए आवश्यक इसलिए इनका संरक्षण ज़रूरी- श्री डेका जगदलपुर 30 जनवरी 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि नई पीढ़ी की सोच और आइडिया को जिले में नवाचार की गतिविधियों में उपयोग किया जा सकता है, ताकि की विकास की गतिविधियों में उनका योगदान हो। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि सभी पेड़-पौधे लगाएं और उसे बड़ा करने में आवश्यक सहयोग करें, सामुदायिक सहभागिता से ही पर्यावरण के आवश्यक अंगो को बचाया जा सकता है। जल और जंगल मानव जीवन के लिए आवश्यक इसलिए इनका संरक्षण करना ज़रूरी है। उक्त बातें गुरुवार को राज्यपाल श्री डेका अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कही । बैठक में राज्यपाल ने जिले में टीबी उन्मूलन की गतिविधियों और रोगियों को फूड बास्केट से सेहत में सुधार की कार्य योजना बनाने, जिले में वृद्धाश्रम, दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित केंद्रों की स्थिति, जल संरक्षण, रेडक्रास सोसायटी की गतिविधि, नशा मुक्ति अभियान, योग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं, शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने की पहल, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा जिला प्रशासन की कचरा प्रबंधन की गतिविधियों का संज्ञान लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर राज्यपाल के सचिव सी आर प्रसन्ना, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., डीआईजी कांकेर श्री अमित काम्बले,कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिंहा, एडीसी श्री सुनील शर्मा, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।विज्ञापन एवम सामाचार के लिए संपर्क करेंप्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084