: 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नारायणपुर में हुआ जिला स्तरीय भव्य आयोजन।
Sat, Jun 21, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टनारायणपुर
11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नारायणपुर में हुआ जिला स्तरीय भव्य आयोजन।
छत्तीसगढ़ शासन मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए ।
आश्रम रोड स्थित वन विभाग के पार्क मैं 7:00 बजे से 11वे अंतराष्ट्रीय सामूहिक योग अभ्यास शुरू।
जिले के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि स्कूली बच्चे गणमान्य नागरिक शामिल हुए,सुरक्षा की चाक चौबंध बीच योग क्रिया,पेयजल और मेडिकल टीम का किया गया पुख़्ता इंतजाम। वहीं नारायणपुर के बजरंग कला मंदिर मे नारायणपुर योग समिति के सदस्यों द्वारा डी डी वैष्णव, एवम राजेंद्र प्रसाद जायसवाल के मार्गदर्शन मे योग किया गया, साथ ही बखारूपारा संकुल केंद्र में योग दिवस मनाया गया जिसमें वार्ड पार्षद संजय नदी एवं कमलापति मिश्रा के मार्ग दर्शन में योग दिवस मनाया गया, योग करने शिक्षक , बच्चे एवं ग्राम वासी सम्मिलित हुए।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: छोटे डोंगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
Sat, Jun 21, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
छोटे डोंगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजनविश्व में बढ़ते हुए मानसिक तनाव व स्वस्थ संबंधित समस्याओं से निदान पाने के लिए आज दिनांक 21-.6.-2025 को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 11 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, श्री दुष्यंत राज जायसवाल कमांडेड 29 वाहिनी आईटीबीटी के मार्गदर्शन में सीओबी छोटेडोंगर द्वारा स्वामी आत्मानंद माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में योग दिवस का सफलतापूर्वक संचालन किया गया, योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि हमें स्वस्थ मन स्वस्थ तन के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए ,योग दिवस के मौके पर आईटीबीटी में सहायक कमांडेड अनिल कुमार निरीक्षण मुकेश सिंह निरीक्षक ओमवीर सिंह निरीक्षक सुदर्शन गुरु थाना प्रभारी छोटे डोंगर लव न कुमार बंजारा प्रधानाचार्य आदि ने सुरक्षा वालों के जवानों और अध्यापकों को स्कूल के छात्राओं तथा स्थानीय निवासियों के साथ योग दिवस में भाग लिया,प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: नारायणपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम योग दिवस के मुख्य अतिथि केदार कश्यप होंगे ,
Fri, Jun 20, 2025
रिपोर्टर -- तेन सिंह ठाकुरप्रेसवार्तानारायणपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम योग के मुख्य अतिथि केदार कश्यप होंगे ,योग दिवस का आयोजन फॉरेस्ट के पार्क में होगा,छत्तीसगढ़ शासन में वन मंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत समेत विश्व के अनेकों देश सहभागिता निभाएंगे, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को सांस्कृतिक पहचान को मिली मजबूती, केदार कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ की थीम पर मनाया जाएगा ।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084