: बारसूर के हितालकुदुम में केंद्र व राज्य की महत्वाकांक्षी योजना बोधघाट परियोजना के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक ।
Sun, Jun 22, 2025
रचना ठाकुर कि रिपोर्ट...बारसूर के हितालकुदुम में केंद्र व राज्य की महत्वाकांक्षी योजना बोधघाट परियोजना के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक ।
दंतेवाड़ा ।दंतेवाड़ा जिले के बारसूर सातधार में बनने वाली बहुउद्देशीय बोधघाट विद्युत व सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य को रोकने के लिए रविवार को बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा बस्तर, कोंडागांव, बीजापुर सहित नारायणपुर के 56 गांव के ग्रामीण परिचर्चा के लिए बैठक बुलाया जिसमें सैकड़ो की संख्या में पहुँचे हैं. और बोधघाट परियोजना संघर्ष समिति की अगुवाई में इन गांव के पंच सरपंचों व ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को कैसे और किस प्रकार से रोकने लगाने की एक रणनीति भी बनाई , और शासन - प्रशासन से मीडिया के माध्यम से रोक की गुहार लगाई है. संघर्ष समिति के युवा अध्यक्ष शिव कुमार मडावी का कहना है कि 43 से 44 साल बाद बीजेपी के केंद्र और राज्य सरकार फिर परियोजना को शुरू का बात कह रही है लेकिन इसको निर्माण करने का कोई औचित्य नहीं है. 20 से भी अधिक ग्राम पंचायतों के 56 गांव प्रभावित हो रहे हैं. उन गांव की जमीन बेहद उपजाऊ है, समिति के अध्यक्ष ने देवी देवताओं के नाराज होने की बात भी कही साथ ही हम इसी जंगल में कंद- मूल , महुआ टोरा फूटु जैसी सब्जियां व औषधियां प्राप्त कर अपनी जीवन चलाते हैं। इसीलिए हम कहते हैं कि अपनी जान देंगे लेकिन बोधघाट परियोजना के लिए जल जंगल ज़मीन नहीं देने की बात कही। वहीं पूर्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुकमन कश्यप ने कहा कि 40 साल पहले भी 1979 में केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार द्वारा बोधघाट परियोजना शुरू करने की कोशिश की गई थी. लेकिन तब भी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था और आज भी प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी है, ऐसे में ग्रामीण नहीं चाहते हैं कि फिर से बोधघाट परियोजना का काम शुरू हो. आज ग्रामीणों से चर्चा के बाद का कहना है कि इस परियोजना के शुरू होने से उनका जल, जंगल, जमीन सब कुछ खत्म हो जाएगी. साथ ही पुरखों के जमीन और घर इस परियोजना में बर्बाद हो जाएंगे. ग्रामीणों ने आज के बैठक में बोधघाट परियोजना का पुरजोर विरोध किया है, बोधघाट परियोजना संघर्ष समिति व ग्रामीणों का साथ खुले तौर पर सर्व आदिवासी समाज से जुड़े सलाहकारों ने भी अपना समर्थन दिया है.साथ ही अगर वर्तमान बीजेपी सरकार नहीं मानेगी तो राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम पर सभी अलग- अलग जिला के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे । और किसी भी हालत में बोधघाट परियोजना बनने नहीं देंगे।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: बारसूर 195 वी बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया योग दिवस
Sat, Jun 21, 2025
बारसूर 195 वी बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया योग दिवस
बारसूर। देश दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के सभी राज्यों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के प्रवेश द्वार पर तैनात दंतेवाड़ा जिले में भी 195 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारियों और जवानों ने योग किया. CRPF जवानों और अधिकारियों ने किया योग21 जून 2025 को CRPF 195 बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने ‘ स्वास्थ्य मानसिक , चेतना को बढ़ाने के लिए’ योगाभ्यास किया. जवानों ने सामूहिक योग किया. इस मौके पर विक्रांत वर्मा ,द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन), राजकुमार असिस्टेंट कमाण्डेन्ट, संजीव कुमार असिस्टेंट कमांडेंट ,डां वागीश त्रिपाठी एस एम एस 195 बटालियन ने अपने योग के महत्व के बारे में समझा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 21 जून इसलिए चुना गया क्योंकि यह उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है और इसे आध्यातिम दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. योग हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक रूप से भी स्थिर करता है. यह चिन्ता, थकान और बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. आज की जीवनशैली में हम भागदौड़, तनाव और बुरी आदतों की वजह से अस्वस्थ हो रहे हैं. योग CRPF के जवानों के तनाव, थकान और बीमारियों से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. योग एक ऐसी प्राचीन भारतीय विद्या है, जो हमें प्राकृतिक और स्वस्थ जीवन जीने की राह हमेशा दिखाती है.जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर
7000297169
: राशन दुकान मे लगी लम्बी लम्बी कतारें
Sat, Jun 21, 2025
तेन सिंह ठाकुर रिपोर्ट जगदलपुर
राशन दुकान मे लगी लम्बी लम्बी कतारेंमामला जिला जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कोटिया गुड़ा दाबपाल शासकीय उचित मूल्य की दुकान की है
शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सुबह से ही ग्रामीणों की लंबी कतारें देखी जा रही है खाद्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया हुआ यू डी आई मशीन की खस्ता हाल से लोगों को हो रही है परेशानी, समय पर नही मिल पाता है राशन। क्योंकि मशीन पुरानी हो चुकी है जिस कारण धीरे-धीरे कछुए की चाल से चल रही है, मशीन के सही ढंग से काम नहीं करने के कारण लोगों को सही समय में राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है इस संबंध में सरपंच कोठियागुड़ा से बात करने पर बताया कि जल्दी ही नई यू डी आई मशीन उपलब्ध हो जाएगी जिससे लोगों को सुगमता से राशन मिल पाएगा ग्रामीणों की मांग है की उचित मूल्य दुकान के सामने उन्हें बारिश के दिनों में भीगना पड़ता है अतः उन्हें टीन सेट की आवश्यकता है सरकार उन्हें टीन सेड उपलब्ध कराये साथ ही एक बिजली पोल की भी आवश्यकता है उचित मूल्य दुकान के सामने कोई भी बिजली पोल नहीं है एवं 50 मीटर की दूरी में हैंडपंप खराब है जिसे सुधारने की जरूरत है सरपंच साहब जल्दी निराकरण होने की बात कही।संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084