: गरबा आयोजनों से दूरी बनाएं मुस्लिम,
Tue, Sep 23, 2025
तेन सिंह ठाकुरगरबा आयोजनों से दूरी बनाएं मुस्लिम,
जब आस्था नहीं तो क्यों जाना: डॉ सलीम राजछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से गरबा से दूरी बनाने की अपील की है.डॉ. सलीम राज ने कहा कि नवरात्रि हिंदू समाज का अत्यंत पवित्र पर्व है, जिसमें माता जगदंबा की आराधना की जाती है. गरबा केवल नृत्य नहीं बल्कि देवी दुर्गा की भक्ति और शक्ति का प्रतीक लोकनृत्य है. करोड़ों श्रद्धालु इस पर्व को आस्था और श्रद्धा के साथ मनाते हैं.प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: कलेक्टर और सीईओ पहुंचे जिले के अंतिम छोर के गांव एडजूम ।बड़े टोण्डाबेड़ा के स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
Tue, Sep 23, 2025
सुनील सिंह
कलेक्टर और सीईओ पहुंचे जिले के अंतिम छोर के गांव एडजूम ।बड़े टोण्डाबेड़ा के स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
ओरछा में संचालित स्कूल आश्रम और निर्माणाधीन जनपद कार्यालय का लिया जायजा निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भवन को शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश नारायणपुर, 22 सितंबर 2025// जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और सुविधाओं को पहुंचाने के लिए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो द्वारा ओरछा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और बड़े टोण्डाबेड़ा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।उन्होंने निरीक्षण करते हुए छात्रावास परिसर में साफ-सफाई, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएं और भंडार सामग्री की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत करते हुए पढ़ाई और स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं ने खेल मैदान और शिक्षक की मांग भी रखी। इसके बाद कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का जायजा लिया और ठेकेदार को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन जनपद कार्यालय ओरछा का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने जनपद पंचायत सीईओ को क्षेत्र में स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।बाइक पर सवार होकर पहुंचीं बड़े टोण्डाबेड़ाओरछा के निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर और सीईओ बाइक में सवार होकर बड़े टोण्डाबेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने बालक छात्रावास और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी छात्रावास अधीक्षक से ली। विद्यालय निरीक्षण के दौरान कक्षा दूसरी और तीसरी के बच्चों ने कलेक्टर को कविता और पाहाड़ा सुनाया। कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों से परीक्षा संबंधी जानकारी ली। बच्चों ने कलेक्टर से स्कूल में खेल मैदान, शौचालय और बाउंड्रीवॉल की मांग की।छात्रावास निरीक्षण पश्चात कलेक्टर ममगाईं ने आंगनबाड़ी केंद्र बड़े टोण्डाबेड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए सहायिका से पौष्टिक आहार, खिलौना, रसोई व्यवस्था तथा शौचालय की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ममगाईं ने जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके इसके लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में शासन द्वारा दी जाने वाली पोषण सामग्रियों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने एडजूम में स्थापित नवीन सुरक्षा कैम्प का भी अवलोकन किया निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कोहकामेटा डॉ. एजाज हाशमी, प्रभारी तहसीलदार ओरछा विजय साहू, जनपद सीईओ लोकेश चतुर्वेदी मौजूद थे।सुनील सिंहब्यूरो चीफनारायणपुर
: नारायणपुर पुलिस ने मार गिराए दो खूंखार नक्सली
Mon, Sep 22, 2025
अर्जुन देवांगन की रिपोर्ट
नारायणपुर पुलिस ने मार गिराए दो खूंखार नक्सली
मुठभेड़ में मारे गए माओवादी कैडरों के शवों की पहचान सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय समिति के सदस्य राजू दादा @ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा @ कादरी सत्यनारायण रेड्डी के रूप में हुई है। दोनों पर छत्तीसगढ़ राज्य में 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था,मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक बीजीएल लॉन्चर, भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन ने बताया कि छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र स्थित अभूझमाड़ इलाके में माओवादी गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।इस अभियान के दौरान 22/09/2025 की सुबह से माओवादी एवं सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी।मुठभेड़ के उपरांत, मौके से दो पुरुष माओवादी कैडरों के शवों के साथ हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।प्रारंभिक पहचान में पुष्टि हुई कि ये दोनों माओवादी कैडर केंद्रीय समिति के सदस्य राजू दादा @ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा @ कादरी सत्यनारायण रेड्डी हैं।दोनों माओवादी कैडरों की मूल प्रोफ़ाइल निम्नलिखित है:राजू दादा @ कट्टा रामचंद्र रेड्डी @ गुड़सा उसेंदी @ विजय @ विकल्पआयु: 63 वर्ष | पिता का नाम: मल्ला रेड्डी | निवासी: करीमनगर, तेलंगाना lसीपीआई माओवादी संगठन मेंपद : केंद्रीय समिति सदस्य, सीपीआई (माओवादी)इनाम: ₹40 लाख (छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित)कोसा दादा @ कादरी सत्यनारायण रेड्डी @ गोपन्ना @ बुचन्नाआयु: 67 वर्ष | पिता का नाम: कृष्णा रेड्डी | निवासी: करीमनगर, तेलंगाना lसीपीआई माओवादी संगठन मेंपद : केंद्रीय समिति सदस्य, सीपीआई (माओवादी)इनाम: ₹40 लाख (छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित)इनके आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य राज्यों तथा एजेंसियों द्वारा घोषित इनाम से संबंधित विवरण एकत्रित किए जा रहे हैं।केंद्रीय समिति के दोनों सदस्य राजू दादा और कोसा दादा पिछले तीन दशकों से दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति में सक्रिय थे और अनेक हिंसक घटनाओं के मास्टरमाइंड रहे हैं, जिनमें कई जवान शहीद हुए और निर्दोष नागरिकों की जानें गईं।मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक बीजीएल लॉन्चर, भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ बरामद की गईं।बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी. ने कहा कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे निर्णायक अभियानों से संगठन को बड़ी चोट पहुँची है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद बस्तर में तैनात पुलिस और सुरक्षा बल भारत सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार तथा बस्तर की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कर रहे हैं।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर ने एक बार फिर माओवादी कैडरों और उनके नेतृत्व से अपील की कि वे यह स्वीकार करें कि माओवादी आंदोलन अब अपने अंत की ओर है। यह समय है कि वे हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में लौटें और सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सुरक्षा और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।अर्जुन देवांगनउत्तर बस्तर संभाग प्रमुख