: जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने 07 करोड़ 98 लाख रूपये से अधिक की राशि स्वीकृत
Sat, Sep 27, 2025
अर्जुन देवांदन की रिर्पोट
जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने 07 करोड़ 98 लाख रूपये से अधिक की राशि स्वीकृत जिला नारायणपुर इन दिनों एक सकारात्मक परिवर्तन की लहर से गुजर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं वनमंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नवीन शाला भवन, शौचालय निर्माण और पेयजल व्यवस्था स्थापित करने हेतु जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत 07 करोड़ 98 लाख 83 हजार रूपये की राशि स्वीकृत किया गया है।जिले के नवीन स्कूल भवन निर्माण हेतु 04 करोड़ 54 लाख 76 हजार रूपये स्वीकृतजिला नारायणपुर अंतर्गत प्राथमिक शाला गोटाजम्हरी, कौशलेनार, नेतानार, इरको, कचोरा, प्राथमिक शाला छोटेफरसगांव, महिमागवाड़ी गायतापारा, कुरूषनार, ज्ञान ज्योति शाला मांझीपारा देवगांव, हाथीबेड़ा, प्राथमिक शाला धौड़ाई, होरादी, तुमेरादी, निरामेटा, तोयामेटा, कदेर, प्राथमिक कन्या आश्रम शाला कंदाड़ी, प्राथमिक बालक आश्रम शाला मुरनार, प्राथमिक शाला कंगाली, प्राथमिक बालक आश्रम शाला कोंगे, बिनागुंडा, उच्च प्राथमिक शाला मण्डाली, मकसोली और मोहंदी में नवीन शाला भवन, अतिरिक्त कक्ष और शौचालय निर्माण कार्य, डीएवी स्कूल नारायणपुर के प्रथम तल में क्लास रूम, लैब, स्टाप रूम एवं शौचालय निर्माण एवं उच्चतर माध्यमिक शाला धौड़ाई, स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल ओरछा एवं कोहकामेटा, उच्च प्राथमिक शाला साकडीबेड़ा, माध्यमिक शाला महिमागवाड़ी में नवीन शाला भवन निर्माण कार्य हेतु 04 करोड़ 54 लाख 76 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। *जिले के आंगनबाडी केन्द्रों में भवन स्थापित हेतु 01 करोड़ 28 लाख 59 हजार रूपये*आंगनबाड़ी केन्द्र कांकेरबेड़ा, तारागांव, लहसुनपदर, बागडोंगरी, मडागड़ा, छोटेकुम्हारी, टिरकानार, सुलेंगा नयापारा, धौड़ाई 03, दण्डवन खासपारा, दण्डवन नयापारा में भवन निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ 28 लाख 59 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है, जिसमें मनरेगा से 88 लाख रूपये और जिला खनिज न्यास निधि से 40 लाख 59 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है।आंगनबाड़ी केन्द्रों में नलकूप खनन एवं हैण्डपंप स्थापित करने हेतु राशि स्वीकृतजिले के आंगनबाड़ी केन्द्र गुटटापाल, रोहताड़, रायनार, श्झारा, ममनार, बेड़मा, धुरखेड़ा, तुरूषमेटा, बोथा, कन्हारगांव पटेलपारा, राउतपारा, नीचेपारा, दण्डवन 01, 02, पेयजल व्यवस्था हेतु 20 लाख 02 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है।आश्रम छात्रावासों में 12 लाख 87 हजार रूपये से होगा नलकूप खनन सह हैण्डपंप स्थापितजिले के कन्या छात्रावास हाईस्कूल गरांजी, बालक आश्रम धौड़ाई, तोयनार, कन्या आश्रम रोहताड, बालक आश्रम बेड़मा, लंका, आदेर, कोडोली, काकावाड़ा में नलकूप खनन सह हैण्डपंप स्थापित हेतु 12 लाख 87 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है।प्राथमिक शालाओं में 18 लाख 59 हजार रूपये से होगा पेयजल व्यवस्थाजिले के प्राथमिक शाला मड़मनार, झोरीगांव, पेरमापाल, नाउमुंजमेटा, बेड़माकोट, मिरीपारा, टिरकानार, खासपारा, ब्रेहबेड़ा, तोयामेटा, मुण्डाटिकरा, ज्ञान ज्योति शाला बड़कानार और छोटेडोंगर में पेयजल व्यवस्था हेतु 18 लाख 59 हजार रूपये नलकूप खनन सह हैण्डपंप स्थापना कार्य हेतु स्वीकृत किया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं जिला प्रशासन की इस पहल से न सिर्फ अधोसंरचना सुदृढ़ की जा रही है। साथ ही मूलभूत आवश्यकताओं जैसे पेयजल, नवीन भवन एवं शौचालय निर्माण इत्यादि की भी समूचित व्यवस्था की जा रही है, जिससे बच्चों में एक नया विश्वास जागृत होगा। जिले के छात्र छात्राओं को आश्रम शालाओं में पढ़ने के लिए बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल महज योजनाओं की सूची में नहीं है, यह एक धरातल पर बदलाव की कहानी है। एक ऐसा बदलाव, जो बच्चों की शिक्षा से भविष्य को हकीकत में बदलने के लिए मददगार साबित होगा।उत्तर बस्तर संभाग हेडअर्जुन देवांगनप्रधान संपादकतेनसिंह ठाकुर
: स्वच्छता मैराथन में सहभागी बने
Sat, Sep 27, 2025
तेन सिंह ठाकुर
जिला कोंडागांव मे स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया जा रहा हैजिला प्रशासन ने की अपील ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े इस अभियान सेदिनांक 27-09-25 समय प्रातः 7 बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग के तत्वाधान मंे आयोजित स्वछता मैराथन दौड़ में आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏संपादक
तेन सिंह ठाकुर
: नारायणपुर के बड़े जम्हरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई।
Fri, Sep 26, 2025
तेन सिंह ठाकुर
नारायणपुर के बड़े जम्हरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पौधा रोपण और ‘आत्मनिर्भर भारत व लोकल फॉर वोकल, स्वदेशी समान’ पर संगोष्ठी आयोजित* नारायणपुर, 25 सितंबर 2025:ग्राम बड़े जम्हरी में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधा रोपण किया गया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण था ‘आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल, स्वदेशी समान’ विषय पर संगोष्ठी। यह संगोष्ठी पंडित दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित थी और स्थानीय जनता को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित रही।कार्यकम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता *पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, कोंडागांव दीपेश अरोरा* ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने संगठन निर्माण और राष्ट्र निर्माण में समान रूप से उत्कृष्ट योगदान दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करके स्थानीय उद्योगों को मजबूती दें और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान करें। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योग और स्थानीय कारीगर देश की आर्थिक रीढ़ हैं और उन्हें प्रोत्साहित करना आज की आवश्यकता है।*भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार* ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के विचार आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय व्यवसायों को समर्थन देने से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकता है।*अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण मरकाम* ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे लोकल फॉर वोकल, स्वदेशी समान खरीदें और देश की प्रगति में भागीदार बनें।कार्यक्रम को *जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, एवं ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ उसेंडी* ने भी अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल जी के जीवन और उनके सिद्धांतों को साझा करते हुए लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन *भाजपा जिला महामंत्री, संदीप कुमार झा व आभार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक संतनाथ उसेंडी* ने किया।कार्यक्रम में *रतन सलाम,चैतराम कुमेटी, प्रभुलाल दुग्गा, दिनदयाल नाग, रामचंद्र कुंजाम, लक्ष्न कांगे, राकेश कावडे, दीपेन्द्र भोयर, सगनू राम,प्रमेश उईके, उत्तम जैन, सोमजी कावडे, गागरु सलाम, तीजऊ कावड़े,हीना नाग, रमशीला नाग, बबीता ठाकुर,संगीता जैन, कृति पोटाई, संवारी पोटाई, दीपाली नाग, रंजना ठाकुर* सहित स्थानीय नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने पौधा रोपण में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।संगोष्ठी के दौरान विशेष जोर इस बात पर दिया गया किआत्मनिर्भर भारत तभी संभव है जब नागरिक स्थानीय उत्पादों और व्यवसायों को अपनाएं। लोगों ने इस पहल को सराहा और इसके लिए व्यक्तिगत रूप से योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर