नारायणपुर मालक परिवहन संघ के पदाधिकारियों के कार्य प्रणाली से न खुश होकर सभी सदस्यों ने आज कलेक्टर महोदया को अविश्वास प्रस्ताव ज्ञापन सौपा*
नारायणपुर-आज मालक परिवहन संघ के सदस्यों ने मालक परिवहन के पदाधिकारियों के कार्य प्रणाली से न खुश होकर 220 सदस्यों में 171 सदस्यों ने अपना दस्तखत कर सभी को पद से हटाकर फिर से चुनाव करवाने के लिये आवेदन कलेक्टर महोदया नम्रता जैन को दिया गया। कलेक्टर महोदया ने उक्त आवेदन पर त्वरित कर्यवाही करने का सभी सदस्यों को आश्वासन दिया*
जिला नारायणपुर के ट्रक यूनियन में सभी ट्रक मालिक बहुत ही परेशान हैं, और सबसे ज्यादा परेशान हैं, नारायणपुर मालक परिवहन संघ के सदस्य जो पिछले 3 से 4 सालो से नारायणपुर मालक परिवहन संघ के पदाधिकारियों के कार्य प्रणाली से।मालक परिवहन संघ के सदस्यों का कहना हैं, हम सभी सदस्य पिछले 3 से 4 सालो से जब से छोटेडोंगर में आमदई खदान खुला हैं, तब हमने अपना जमा पूंजी को ट्रक लेकर दो चार पैसे कमाएंगे करके लिये थे, परन्तु सीधा इसका विपरीत हुआ हैं, जबसे हमने ट्रक लिया हैं, और यूनियन बना हैं, और यूनियन में जब भी कोई पदाधिकारी बनकर आते हैं, यूनियन और सदस्यों कि उन्नति करना छोड़कर स्वयं कि उन्नति करने में लग जाते हैं, यूनियन में निः स्वार्थ कार्य करने के लिये कोई भी नहीं आता और जो आता हैं उसे कोई न कोई साजिसकरके बाहर निकाल दिया जाता हैं।
नारायणपुर मालक परिवहन संघ के पदाधिकारी करते हैं मनमानी*
जब से जिला नारायणपुर में खदान खुला हैं, और खदान खुलने के बाद यूनियन का कारोबार को बढ़ाने के लिये जिला नारायणपुर के बहुत सारे लोगो ने ट्रांसपोर्ट लाईन में व्यापार में उतर गये, पर उन्हें नहीं पता था कि यूनियन में बैठे पदाधिकारियो के मनमाने डंग से कार्य करने से यूनियन आज बर्बाद होने के कगार पर हैं, इसका जिम्मेदार यूनियन के पद पर बैठे अनुभवहीन और जी हुजूर करने वाले पदाधिकारियों के कारण हुआ हैं, आज पिछले 4 सालो से पेट्रोल,डीजल और सभी चीजों के दाम आसमान में छू रहा हैं, पर आज भी यूनियन का रेट मात्र 1325 रुपये भाड़ा हैं, 1 टन का जो पिछले 3 सालो से वही रेट चल रहा हैं, फिलहाल अभी डीजल का रेट बड़ा हैं तो उससे ऊपर रेट दे रहे होंगे ट्रांसपोर्टर के द्वारा। लेकिन भाड़ा वही का वही रेट मिल रहा हैं यूनियन वाले को जिससे यूनियन के गाड़ी मालिक बेहद परेशान हैं, यूनियन के पदाधिकारियों के गलत निर्णय और और स्वार्थ पूर्ण कार्य करने से यूनियन और यूनियन के सदस्यों को कोई लाभ नहीं पंहुचा रहे हैं। इसलिए थक हार कर सभी सदस्यों में एक तिहाई सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया हैं, जिससे नारायणपुर मालक परिवहन संघ के सभी पदाधीकारीयों को पद से निष्कासित करते हुए नये पदाधिकारियों का निर्वाचन कर नये पदाधिकारी को यूनियन में सभी सदस्य बैठाना चाहते हैं, जिससे यूनियन का कार्य सुचारु डंग से चल सके।
*नारायणपुर मालक परिवहन संघ के सदस्यों को क्यों जरुरत पड़ी अविश्वास प्रस्ताव लाने कि*
मालक परिवहन संघ के सदस्यों ने बहुत ही हालाकान और परेशान थक हार कर सभी पदाधिकारियों के कार्य प्रणाली से न खुश होकर ऐसा कदम उठाना पड़ा। कोई पदाधिकारी यूनियन के हित के लिये कोई काम नहीं किया सिर्फ और सिर्फ अपना पेट भरते रहे, जब जिसको मन मर्जी आया स्वयं या स्वयं के चहीतो को नया ट्रक लेने कि अनुमति देना, यूनियन के बायलॉज का कोई नियम पालन नहीं करना, यूनियन के फण्ड का दुरूपयोग करना आम सदस्यों के बार बार यूनियन के आवक जावक का हिसाब मांगने पर कभी हिसाब न देना, हमेशा टाल मटोल करना समय समय पर आम सभा न लगाना। कमजोर सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करना एवं बलपूर्वक दबाव देना, अपने पद का घमंड करना, और अपने चहते का करीबियों का जी हुजूर करना, ऐसा लग रहा हैं, कुर्सी पर कोई और बैठा हैं और चला कोई और रहा हैं, यूनियन और सदस्यों के लिये कोई भी हितकारी काम के लिये कार्य नहीं करना, यूनियन के कई सदस्यों के साथ दुर्व्यव्हार करना इन्ही सभी कारणों से पिछले कई महीनों से परेशान होकर आख़िरकार सभी सदस्यों ने निर्णय लेकर अविश्वास प्रस्ताव मालक परिवहन संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष "किशोर आर्य", उपाध्यक्ष "रमेश जैन (रामू पीचा )" कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव "कृष्ण कुमार गुप्ता" (पिंटू गुप्ता ) सहसचिव "खोगेंद्र निषाद" इन सभी पदाधिकारियों का 220 सदस्यों में 171 सदस्यों ने अपना हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा हैं, यूनियन के दो तिहाई सदस्यों ने अपना दस्तखत कर अपनी अपनी सहमति दे दी है।
अब देखना होगा एक तिहाई सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव में दस्तखत करके पदादिकारियों को हटाने के लिये प्रस्ताव लाया गया हैं, पर मालक परिवहन संघ के पदाधिकारी इस बार भी अपनी कुर्सी बचाने में सफल हो जायेंगे, क्योंकि 2 से 3 बार पहले भी इन पदादिकारियों को हटाने कि मांग कि थी पर अपनी कुर्सी बचाने में कूटनीति और राजनीती तरीके से अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं, पर अब देखना होगा कि मालक परिवहन संघ के एक तिहाई सदस्य अपनी जायज मांग में सफल होते हैं, या फिर मालक परिवहन संघ के पदाधिकारी वही राजनैतिक संरक्षण और अपनी कूटनीति में सफल हो जायेंगे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527