Wed 03 Jun 2026

ब्रेकिंग

माड़ मैत्री अभियान के तहत कैंपस टू कॉर्पोरेट वर्कशॉप का आयोजन

वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती,मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

जब पहियों ने दी नई उड़ान: सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

: पीजी कॉलेज जगदलपुर में रजत जयंती कार्यक्रम के दौरान छात्रा घायल

  हेमु साय की रिपोर्ट जगदलपुर पीजी कॉलेज जगदलपुर में रजत जयंती कार्यक्रम के दौरान छात्रा घायल कांग्रेस सरकार के लापरवाही के कारण प्रथम वर्ष की छात्रा हुई घायल शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित छत्तीसगढ़ 2047 कार्यक्रम में अचानक से सीलिंग फॉल्स गिरने से एक छात्रा बहन को सिर पर चोट लग गई। तब तत्काल छात्रा बहन को एम पी एम निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य/ बस्तर विभाग संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कांग्रेस के भूपेश सरकार के काल में सभागार को बाहर से सौंदर्यकरण किया गया, परंतु गुणवत्ताहीन कार्य हुआ था। पीजी कॉलेज जगदलपुर के सभागार में किसी न किसी विषयों को लेकर प्रतिमाह कार्यक्रम हो रहे थे, सभागार में किसी भी प्रकार से क्षतिपूर्ण या सभागार की स्थिति खराब ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था। क्योंकि भूपेश बघेल की सरकार के समय ही पीजी कॉलेज के सभागार का जीर्णोद्धार किया गया था। ठगेश बघेल जी के सरकार ने तो शिक्षा के मंदिर महाविद्यालय में भी अपने भ्रष्ट ठेकेदारों के द्वारा सभागार में ईमानदारी से काम नहीं करने के परिणाम स्वरूप पीजी कॉलेज की एक छात्रा बहन को उनके लापरवाही का नतीजा आज अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कांग्रेस सरकार ने अपने ठेकेदारों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाया होता तो आज सीलिंग फॉल्स नहीं गिरता और छात्रा बहन अस्पताल में नहीं होती। शासन प्रशासन से आग्रह है कि पीजी कॉलेज सभागार के जीर्णोद्धार निर्माण कार्य में उत्तरदायी कर्मचारी, ठेकेदारों, पर कार्यवाही किया जाए। ताकि शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार का लापरवाही ना हो, और भविष्य में किसी भी विद्यार्थि के साथ अशोभनीय घटना ना घटे। बस्तर संभाग हेड हेमु साय प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264946084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन