Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

: तोकापाल, बास्तानार विकासखंड में समाधान शिविर का आयोजन

तोकापाल, बास्तानार विकासखंड में समाधान शिविर का आयोजन समाधान शिविर में सांसद और विधायक चित्रकोट हुए शामिल हेमू साय की रिपोर्ट:- जगदलपुर । 28 मई, बुधवार को बस्तर जिले के दो विकासखंड तोकापाल, बास्तानार के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड तोकापाल के रायकोट में आयोजित समाधान शिविर में सालेपाल, तुमपानी, बारूपाटा, कलेपाल, नैननार, कामदेवकुरूषपाल, बुरुंगपाल, गुर्राम, गाटम, मावलीभाटा, पथरलीउडवा, मण्डवा,रानगुडरा, रायकोट, मटकोट, नैनपूर को शामिल किया गया था। विकासखण्ड तोकापाल के रायकोट कलस्टर में आयोजित शिविर हेतु 2519 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी आवेदनों का निराकरण किया गया है। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था। इसके अलावा बास्तानार विकासखंड मुख्यालय के समाधान शिविर में सम्मिलित ग्राम बास्तानार , नवा बास्तानार, जामगांव, बोरजा, ईरपा परलमेटा, कोरंगाली, कण्डोली, वाहनपुर, बागमुण्डी ग्राम पंचायत को शामिल किया गया हैं। बास्तानार कलस्टर में आयोजित शिविर हेतु 2153आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी आवेदनों का निराकरण किया गया है। रायकोट में आयोजित समाधान शिविर में सांसद श्री महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा, गरीब, बेटी, महिला, बुजुर्ग सहित सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता के हित में कार्य करे। इसलिए सुशासन तिहार का कार्यक्रम संचालित कर रही है ताकि आम जनों की समस्याओं का तत्काल समाधान हो। प्रशासन द्वारा दस-बारह पंचायत के बीच समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें 38 विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित होते इस शिविर के माध्यम से आप अपनी मांग या समस्या को जरूर लाए और निराकरण की पहल करवाएं। इस शिविर में जनपद पंचायत तोकापाल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य, अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने विभागीय स्टालों का अवलोकन किया और विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया। बस्तर सम्भाग हेड हेमु साय 8770710680

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन