: राम चरित मानस प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन।
Ten Singh Thakur
Mon, Sep 22, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
राम चरित मानस प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन।
मानस प्रचार समिति नारायणपुर द्वारा रामचरितमानस प्रश्नोत्तरी परीक्षा रखा गया था। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 987 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया जिसमें 881 अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर परीक्षा दिलाई। तीन वर्गों में परीक्षा का आयोजन किया गया तीनों वर्गों का प्रश्न पुस्तिका अलग-अलग था जिसमें विद्यार्थी की पहला वर्ग कक्षा 3 से 8 दूसरा विद्यार्थी वर्ग कक्षा 9 से 12 एवं तीसरा नागरिक वर्ग महाविद्यालय छात्र और सामान्य नागरिक परीक्षा में भाग लिए।
रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का उद्देश्य घर-घर रामचरित मानस जन-जन में रामचरितमानस की स्थापना करना राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा की सुंदर भावना लोगों के हृदय में स्थापित करना है l
भारतवर्ष की पवित्र माटी अपनी आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक उर्वरता हेतु विश्व वंदनीय रही है। परंपराओं मान्यताओं और आस्था का पवित्र त्रिवेणी संगम रूपी अंगूठा तीर्थ स्थल रहा है भारत भूमि। अपनी प्राचीन धरोहरों पर हमें गर्वावानुभूति होती है । परंतु वर्तमान में हमारा राष्ट्र बाहरी और भीतरी झंझावतों से जूझ रही है। प्राचीन गरिमा का बोध कराने भ्रमित मानव को ,संस्कारों पुरुषार्थों की दिव्य चेतना की प्रवाह से जोड़ना आज विश्व की आवश्यकता है, यही युग की पुकार भी है।
राष्ट्रीय एकता अखंडता आस्था और सांस्कृतिक पुनरुत्थान निमित्त संपूर्ण मानव जाति के दिग्दर्शन की क्षमता हमारे सनातन ग्रन्थ में कूट-कूट कर भरी पड़ी है रामचरितमानस में वर्णित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के साथ उद्घात चरित से परिचित होकर हम जीवन की हर समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं, जीवन का प्रबंधन कर सकते है।इन्हीं उद्देश्यों के साथ हम लेकर आए हैं श्री राम चरित्र मानस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम जिसका उद्देश्य घर-घर रामचरितमानस जन-जन में राम चरित्र की स्थापना का पुनीत दायित्व लेकर राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा की सुंदर भावना के साथ हम श्री राम चरितमानस प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन विगत कई वर्षों से कर रहें है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मानस प्रचार समिति के संरक्षक कमलापति मिश्रा वी धनेश यादव, अध्यक्ष देवेंद्र साहू, उपाध्यक्ष जगजीवन राम साहू , सचिव रामनारायण प्रसाद साहू, सहसचिव राम प्रसाद देवांगन, कोषाध्यक्ष महेश पटेल कोषाध्यक्ष कुंजीलाल भूआर्य कार्यकारिणी सदस्य संतु राम सिन्हा, नेमीचंद सिन्हा, संजीव मंडल, हुमन लाल साहू ,मनीष राजपूत संजय नदी मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद देवांगन ने बड़े जोर जोर से इस कार्यक्रम को करने में सहयोग किया।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084

6264046084Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन