Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

: छोटे डोंगर में निको जायसवाल कंपनी की लोक सुनवाई में ग्रामीणों की नाराज़गी, बुनियादी सुविधाओं और रोजगार की मांग को लेकर उठा विरोध

तेन सिंह ठाकुर  की रिपोर्ट     छोटे डोंगर में निको जायसवाल कंपनी की लोक सुनवाई में ग्रामीणों की नाराज़गी, बुनियादी सुविधाओं और रोजगार की मांग को लेकर उठा विरोध एंकर - नारायणपुर जिले के ग्राम छोटे डोंगर में पहली बार निको जायसवाल कंपनी लिमिटेड द्वारा आयरन ओर खनन परियोजना के विस्तार को लेकर लोक सुनवाई का आयोजन किया गया। इस लोक सुनवाई में आसपास की 7 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग जोरशोर से उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी अनिवार्य है।इस दौरान महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गहरी नाराज़गी जाहिर की। महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलतीं, वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगी।लोक सुनवाई में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। हालांकि कार्यक्रम में कंपनी के पक्ष को सुनने के साथ-साथ ग्रामीणों के तीखे सवाल और विरोध भी सामने आया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि परियोजना के विस्तार से पहले स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन