: विधायक श्री अटामी के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न*
Ten Singh Thakur
Mon, Jun 23, 2025
रचना ठाकुर कि रिपोर्ट...
*विधायक श्री अटामी के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न*
*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है सरकार-विधायक श्री चैतराम अटामी*
*अतिथियों नवप्रवेशी नन्हे बच्चों को तिलक लगाकर किया स्वागत, 10वीं और 12वीं अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान एवं 22 छात्रों को साइकिल भी वितरित भी किए*
दंतेवाड़ा, 23 जून 2025। राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इस दिशा में स्कूलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं सहित शिक्षक की पदस्थापना कर पढ़ाई के लिये सभी सुविधाएं मुहैया करा रही है। इसके अलावा एक शिक्षा का विकास सर्वांगीण होगा। यह बात स्थानीय विधायक श्री चैतराम अटामी ने दंतेवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर विधायक श्री अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें स्कूल बस्ता, पाठ्यपुस्तकें आदि प्रदान किया।
इस मौके पर विधायक श्री अटामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिस तरह किसान मानसून आने की प्रतीक्षा करते है उसी प्रकार मानसून के ही सीजन में स्कूली बच्चों का प्रवेशोत्सव होता है और इसी कड़ी में हम सब आज बड़े ही आनंद और खुशी के साथ इस शाला प्रवेशोत्सव में उपस्थित हुए है। प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे नवाचारों को आरंभ किए जा रहे, जिससे बच्चों की पढ़ाई बेहद रोचक हो जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के छू-लो आसमान संस्था एवं स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ाई करते हुए हमारे बच्चों ने अच्छे अंक से जिले में टॉप किए है और जिले के नाम के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किए है। राज्य सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित करते हुए सरकार की विशेष पहल और उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिये जिला प्रशासन के प्रयासों को सराहते कहा कि दन्तेवाड़ा जिला व्यक्तित्व निर्माण के लिये अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। यही कारण है कि अब यहां के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिये पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं यूपीएससी, राज्य लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में भी सफलता हासिल कर रहे हैं।
जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जिले के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
श्री नंदलाल ने कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो बच्चे अपेक्षित अंक नहीं ला सके हैं, वे निराश न हों, बल्कि इसे एक सीख के रूप में लेकर और अधिक मन लगाकर अध्ययन करें। निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व, सोच और समाज में योगदान देने की क्षमता को भी निखारती है। अतः सभी बच्चों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने की दिशा में लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। दंतेवाड़ा के बच्चे नीट और जेईई तथा जेईई एडवांस की परीक्षा क्वालीफाई कर देश के मेडिकल कॉलेज और उच्च प्रौद्योगिकी संस्थान में पढ़ाई कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान अतिथियों ने 10वीं और 12वीं अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को सम्मान भी किए और सरस्वती सायकल योजना के तहत 22 छात्रों को साइकिल भी वितरित किए गए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.के अम्बस्ट, डीएमसी श्री हरीश गौतम सहित अन्य अधिकारीगण, स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों के साथ ही बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा
रचना ठाकुर
7000297169

7000297169Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन