Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

: हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी एचपीसीएल की प्रस्तुति 

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी एचपीसीएल की प्रस्तुति दिनांक 01/12/2024 दिन रविवार को कुशल एचपी गैस द्वारा होटल मुक्ता में प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसका विषय था "हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी " उक्त कार्यक्रम में हमारी रसोई की सुरक्षा के पांच मंत्र बताया गए, जिसमें पहला हम डिलीवरी के समय सिलेंडर की जांच करते हैं, दूसरा चूल्हे को सिलेंडर से ऊंचे स्थान पर रखते हैं, तीसरा इस्तेमाल के बाद हेमशा रेगुलेटर बंद करते हैं चौथा लीकेज की आशंका पर सतर्कता और सावधानी बरतते हैं पांचवा हमेशा सही सुरक्षा होज इस्तेमाल करते हैं। प्रतियोगित में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाई गई थी, पकवान की प्रस्तुति एवम खाना बनाने के स्थान की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया था। उक्त प्रतियोगीता में प्रथम स्थान कु रोशनी वड्डे दूसरा स्थान कु कुसुम जोशी एवम तीसरा स्थान डालेंद्र दुर्गे को मिला साथ की बहुत सारे सांत्वना पुरस्कार कि व्यवस्था भी की गई थी,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति सुनिता कुमेटी जी अधीक्षिका कन्या शिक्षा परिसर गराँजी , विशेष अतिथि वरिष्ठ शखा प्रबंधक एचपीसीएल भिलाई तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशल चंद्र पारख, विशेष अतिथि प्रीतेश जैन श्रीमति अनीता पांडेय, श्रीमति तरुणा पारख कमलेश साहु ज्योति पांडेय सहित भारी संख्या में गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यकाम को संबोधित करते हुऐ कुंदन कुमार वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक एचपीसीएल भिलाई ने बताया की आज ही के दिन 01 दिसंबर को सम्पूर्ण भारत के प्रत्येक जिले के ज़िला मुख्यालय मे प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है, कुंदन कुमार ने बताया की किसी भी तरह की लीकेज होने की स्थिति मे कोई भी (कम्पनी की गैस) 1096 में कॉल कर सकते हैं, पहले सुरक्षा जांच के नाम से शुल्क लिया जाता रहा किन्तु 1मार्च 2024 के बाद सुरक्षा जांच मुफ्त में किया जाता है किसी भी प्रकार का शुल्क नही देना पड़ेगा, सुरक्षा के लिहाज से वायर ब्रेडेड पाइप पांच तारो की होती है जिसे चूहों के कुतरने से सेफ्टी, हिट से भी सेफ्टी रहती है, उन्होंने बताया की सरकारी मुहिम के तहत 190 रु मूल्य की पाइप 150रू में उपल्ब्ध हो रही है। मुख्य अतिथि श्रीमति सुनिता कुमेटी जी ने महिलाओं को और ज्यादा जागरूक करने एवम जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यकर्म के अध्यक्ष कुशल चंद्र पारख द्वारा आभार प्रकट किया गया। विज्ञापन एवम सामाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन