: वन मंत्री श्री कश्यप बेनूर में आयोजित धरती आबा जनभागीदारी अभियान शिविर में हुए शामिल
Mon, Jun 23, 2025
Ten singh thakur
वन मंत्री श्री कश्यप बेनूर में आयोजित धरती आबा जनभागीदारी अभियान शिविर में हुए शामिल नारायणपुर, 21 जून 2025 // जिले में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत 30 जून तक चल रहे जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविरों की श्रृंखला में आज ग्राम पंचायत बेनूर में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर धरती आबा योजना शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों तक कल्याणकारी योजनाओं को सरलता से पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 'धरती आबा' शब्द भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में लिया गया है, जो जनजातीय चेतना के प्रतीक हैं।मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि अब सभी प्रमुख योजनाएं आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं अब आपके गांव में ही शिविरों के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी अपने बैंक खाते खुलवाएं ताकि योजनाओं का सीधा लाभ डीबीटी के माध्यम से मिल सके। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है और पारदर्शिता बढ़ी है। शिविर में दिव्यांग धनसु नेताम और रामलाल कोडो को बैटरी चलित ट्राई साइकिल दी गई। वहीं श्रीमती रामबती को परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र, पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड प्रदान किया गया।मंत्री श्री कश्यप ने शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर बीपी जांच भी करवाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ें और प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाएं।शिविर में 25 चिन्हांकित योजनाओं के लिए आवेदन लेने एवं लाभ वितरण की व्यवस्था की गई। इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति और निवास प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम जनधन खाता, फसल बीमा, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, जॉब कार्ड, मुद्रा लोन, श्रम कार्ड, उज्ज्वला योजना, मत्स्य संपदा योजना, जल जीवन मिशन, व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय, पोषण वाटिका, सोलर पंप, डीटीएच-टीवी, खेल मैदान, कौशल प्रशिक्षण आदि। शिविर में स्वास्थ्य जांच, सिकलसेल स्क्रीनिंग, और हितग्राहियों का ऑन-स्पॉट पंजीयन भी किया गया। धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत आगामी शिविरों का आयोजन नारायणपुर विकासखंड के अंतर्गत 23 जून को ग्राम पंचायत रेमावंड, 27 जून को धौड़ाई और 30 जून को पालकी में शिविर आयोजित होंगे। वहीं ओरछा विकासखंड में 24 जून को सोनपुर, 25 जून को ओरछा तथा 28 जून को कोहकामेटा में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर लगाए जाएंग इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री रूपसाय सलाम, नारायणपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पिंकी उसेंडी, जनपद सदस्य राकेश कोडो, सोमनाथ सलाम, रामबती देवांगन, सरपंच ग्राम पंचायत बेनूर श्रीमती रैनी मरकाम, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, सहायक आयुक्त राजेंद्र सिंह, नारायणपुर जनपद सीईओ लोकनाथ पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: वनमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
Sun, Jun 22, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टनारायणपुर
वनमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी अब गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती आएगी - वनमंत्री श्री कश्यप
नारायणपुर, 21 जून 2025// विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत स्वीकृत एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को आज वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत इस एंबुलेंस के लिए स्वास्थ्य विभाग को 40 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी।इस अवसर पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि नारायणपुर जैसे आदिवासी और आंतरिक जिले के लिए यह एंबुलेंस एक महत्वपूर्ण सौगात है। इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक एंबुलेंस गंभीर रूप से बीमार मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ उच्च स्तरीय अस्पताल तक सुरक्षित और त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में सक्षम है। जीवन रक्षक उपकरणों और आवश्यक दवाइयों से सुसज्जित यह एंबुलेंस अब जिलेवासियों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनेगी।उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस राज को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में सभी आवश्यक उपकरण, जीवन रक्षक दवाइयां और तकनीकी सुविधाओं की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपकरण या दवा की उपलब्धता में कोई कठिनाई आती है तो उन्हें अवगत कराये फिर वे स्वयं स्वास्थ्य मंत्री से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान करेंगे।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री रूपसाय सलाम, श्रीमती संध्या पवार, श्री बृजमोहन देवांगन, श्री सुदीप झा, श्री जैकी कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: राशन दुकान मे लगी लम्बी लम्बी कतारें
Sat, Jun 21, 2025
तेन सिंह ठाकुर रिपोर्ट जगदलपुर
राशन दुकान मे लगी लम्बी लम्बी कतारेंमामला जिला जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कोटिया गुड़ा दाबपाल शासकीय उचित मूल्य की दुकान की है
शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सुबह से ही ग्रामीणों की लंबी कतारें देखी जा रही है खाद्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया हुआ यू डी आई मशीन की खस्ता हाल से लोगों को हो रही है परेशानी, समय पर नही मिल पाता है राशन। क्योंकि मशीन पुरानी हो चुकी है जिस कारण धीरे-धीरे कछुए की चाल से चल रही है, मशीन के सही ढंग से काम नहीं करने के कारण लोगों को सही समय में राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है इस संबंध में सरपंच कोठियागुड़ा से बात करने पर बताया कि जल्दी ही नई यू डी आई मशीन उपलब्ध हो जाएगी जिससे लोगों को सुगमता से राशन मिल पाएगा ग्रामीणों की मांग है की उचित मूल्य दुकान के सामने उन्हें बारिश के दिनों में भीगना पड़ता है अतः उन्हें टीन सेट की आवश्यकता है सरकार उन्हें टीन सेड उपलब्ध कराये साथ ही एक बिजली पोल की भी आवश्यकता है उचित मूल्य दुकान के सामने कोई भी बिजली पोल नहीं है एवं 50 मीटर की दूरी में हैंडपंप खराब है जिसे सुधारने की जरूरत है सरपंच साहब जल्दी निराकरण होने की बात कही।संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084