: वनमंत्री एवं सांसद ने ली जिला खनिज न्यास निधि की बैठक
Tue, May 6, 2025
तेन सिंह ठाकुर
वनमंत्री एवं सांसद ने ली जिला खनिज न्यास निधि की बैठक
जनप्रतिनिधियांे के द्वारा जिले में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की मांग की गई नारायणपुर, 05 मई 2025// संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास निधि की बैठक ली गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में महत्वपूर्ण कार्यों को अनुमोदन किया गया, जिसमें विरांगना रमोतिन महिला कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था हेतु 50 लाख रूपये की स्वीकृति किया गया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक शाला एवं आश्रम के विद्यार्थियों को नाश्ता की राशि 2.50 करोड़, प्राथमिक स्तर पर रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षकों का मानदेश राशि 03 करोड़, जिले में संचालित ग्रंथालयों में मानदेय एवं अति आवश्यक व्यवस्था हेतु 03 करोड़, जिले में विद्युत विहीन स्कूल आश्रम शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतीकरण कार्य हेतु 01 करोड़, जिले में भवन विहीन स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और आश्रमों नवीन भवन निर्माण एवं उन्नयन कार्य हेतु 03 करोड़, जेईई नीट हेतु परियना कोचिंग सेंटर एजुकेशन हब गरांजी में 02 करोड़, विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग आवासीय विद्यालय परियना का संचालन हेतु 1.50 करोड़, जिले में संचालित स्कूल एवं आंगनबाड़ी निर्माण हेतु 02 करोड़, चिकित्सा विशेषज्ञ एवं पैरामेडिकल नॉन पैरामेडिकल स्टाप हेतु मानदेय राशि 03 करोड़, स्वास्थ्य अधोसंरचना हेतु 02 करोड़, प्री बर्थ वेटिंग रूम एवं मोटर बाईक एम्बुलेंस का संचालन हेतु 50 लाख रूपये और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छोटेडोंगर में 10 बिस्तरीय पोषण पुर्नवास केन्द्र का संचालन हेतु 25 लाख रूपये अनुमोदित किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्कूल, सड़क, पुल पुलिया पेयजल जैसे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। मंत्री एवं सांसद द्वारा उनकी मांगों को निराकरण करने का भरोसा दिलाया।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन गौतम एस गोलछा, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ ससिगानंदन के, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, अभयजीत मण्डावी जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य और नगर पालिका परिषद के पार्षदगण सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: ओरछा विकासखण्ड के 36 ग्राम पंचायतों में जनचौपाल आयोजित
Sat, May 3, 2025
तेन सिंह ठाकुर
ओरछा विकासखण्ड के 36 ग्राम पंचायतों में जनचौपाल आयोजित
ग्रामीणों ने खुलकर किए मांगों और समस्या से संबंधित आवेदन
नारायणपुर, 02 मई 2025// ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से जिले के सभी 112 ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज ओरछा विकासखण्ड के 36 ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जनचौपाल में नोडल अधिकारियों की ड््यूटी लगाई थी। सभी नोडल अधिकारियों ने निर्धारित ग्राम पंचायतों के जनचौपाल में उपस्थित होकर ग्रामीणों से मांगों, समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदनों को लिया और त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया। जनचौपाल कार्यक्रम क्लस्टर कोहकामेटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पांगुड, आदनार, मुरनार, गारपा, घमण्डी, कोहकामेटा, कंदाडी, झारावाही, कच्चापाल, कुंदला, कोंगे, मेटानार, गोमे एवं क्लस्टर कोडोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेड़नार, पदमकोट, कुतुल, कलमानार, कोडोली एवं कस्तुरमेटा, धुरबेड़़ा तथा क्लस्टर ओरछा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोमागाल, ओरछा, गुदाड़ी, मुरूमवाड़ा, लंका, पिड़ियाकोट, डूंगा, आदेर, कोडोली, थुलथुली, पोचावाड़ा, हान्दावाड़ा, मंडाली, जाटलूर, हिकुल, ढोडरबेड़ा एवं रेकावाया में आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, बोर खनन्, पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी मांगों और समस्याओं को जनचौपाल में उपस्थित अधिकारियों को प्रस्तुत किया गया।कलेक्टर ममगाईं द्वारा जनचौपाल की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद व ग्राम पंचायत स्तरीय ड्यूटी लगाई गई अधिकारियों को जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायत के जनचौपाल में प्राप्त हुए आवेदनों की जनकारी जिला पंचायत के उपसंचालक, पंचायत शाखा में अनिवार्य रूप से एक दिन पश्चात् प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों द्वारा अपने-अपने निर्धारित ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं का अवलोकन किया गया। जनचौपाल में प्राप्त जनसुनवाई से संबंधित मुद्दों को शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन के इस पहल से ग्रामीणों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिला एवं सरकार के प्रति लोगांे में विश्वास बढ़ी है। विकासखण्ड ओरछा अतंर्गत सभी 36 ग्राम पंचायत में जनचौपाल के आयोजन से लोगांे में अपनी समस्या को आसानी से बताने की सुविधा मिली जिससे लोगांे में उत्साह देखने को मिला। ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के अवसर पर सरपंच, सचिव सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: हितग्राहियों को घर पहुंचकर वितरित किए नए राशन कार्ड , सुशान तिहार
Thu, May 1, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
हितग्राहियों को घर पहुंचकर वितरित किए नए राशन कार्डसुशान तिहार
दंतेवाड़ा, 01 मई 2025। सुशासन तिहार के अवसर पर नगर पालिका दंतेवाड़ा ने आम नागरिकों की सुविधा और कल्याण के लिए एक सराहनीय पहल की है। सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से, नगर पालिका ने नए राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर खाद्य विभाग के सहयोग से पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड जारी किये गए। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के कई नागरिकों को लाभान्वित किया गया। इन हितग्राहियों में विशेष रूप से दीपक रवानी, माहेश्वरी नाग, सुलोचना पटेल, राजेंद्र कुमार, पुष्पलता पटेल, सीता, सुकन्ती, संदीप, पार्वती तथा भानमती को नए राशन कार्ड प्रदान किए गए। इस कार्य की विशेष बात यह रही कि नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा स्वयं हितग्राहियों के घर पहुंचे और उन्हें राशन कार्ड सौंपा। इस आत्मीय व्यवहार न केवल हितग्राहियों को आश्चर्यचकित किया, बल्कि उनमें विशेष प्रसन्नता और विश्वास का संचार भी किया।
हितग्राहियों आभार व्यक्त करते हुए दी प्रतिक्रियाएँराशन कार्ड मिलने से हितग्राही दीपक रवानी ने कहा, कि खुद नगर पालिका उपाध्यक्ष के हाथों मुझे घर आकर राशन कार्ड दिया जाना मेरे लिए सुखद अनुभव था। इससे हमें भरोसा हुआ है कि सरकार सच में हमारी चिंता कर रही है। एक अन्य हितग्राही ” महेश्वरी नाग ने भावुक होते हुए कहा, “राशन कार्ड मिलने से अब बच्चों के लिए अनाज लेना आसान होगा। मैं नगर पालिका की आभारी हूँ। मुख्यालय की ही नागरिक सुलोचना पटेल ने राशन कार्ड मिलने से खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बुजुर्गों के लिए इस तरह की मदद बहुत बड़ी राहत है। अब राशन लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। ”वहीं राजेंद्र कुमार ने कहा, “पहली बार लगा कि हमारी समस्याओं को बिना कहे समझ गया है। इसके लिए जिला प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद है।”नगरपालिका का यह प्रयास न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही का उदाहरण बना, बल्कि आमजन से सीधा जुड़ाव स्थापित कर सुशासन की भावना को मजबूत किया। हितग्राहियों ने नगर पालिका की इस पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार उनकी आवश्यकताओं का त्वरित समाधान होता रहेगा। नगर पालिका दंतेवाड़ा द्वारा उठाया गया यह कदम अन्य निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जिससे नागरिक सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने का मार्ग प्रशस्त होता है।ब्यूरो चीफ़ दंतेवाडारचना ठाकुर7000297169प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084