Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

: नारायणपुर में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी आयोजित — लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया गया

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी आयोजित — लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन था - रूपसिंह मंडावी भाजपा नेता नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला नारायणपुर द्वारा 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर *"लोकतंत्र बचाओ"* थीम पर प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन लोकतंत्र की रक्षा में दिए गए बलिदानों की स्मृति और जनजागरण के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत आपातकाल से जुड़ी ऐतिहासिक तस्वीरों, समाचार कतरनों और दस्तावेजों की प्रदर्शनी से हुई, जिसमें उस समय की दमनकारी नीतियों, प्रेस सेंसरशिप, नेताओं की गिरफ्तारी और आम नागरिकों पर किए गए अत्याचारों को चित्रों और तथ्यों के माध्यम से दर्शाया गया।इसके पश्चात आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता रूपसिंह मंडावी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बस्तर ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर बताया। उन्होंने कहा कि जब देश की जनता की आवाज़ दबाई गई, तब लोकतंत्र सेनानियों ने जेलों में रहकर भी आज़ादी और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ी।आगे श्री मंडावी ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन था। प्रेस की आज़ादी, अभिव्यक्ति का अधिकार और नागरिक स्वतंत्रता को कुचल दिया गया था।वहीं मंडावी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इतिहास से सबक लें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहें। यह दिन हमें यह याद दिलाने आता है कि लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसे हर नागरिक को निभाना है।संगोष्ठी को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक रूपसाय सलाम एवं उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद जयप्रकाश शर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा की रक्षा के लिए तत्पर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यह दिन हमें सदैव सतर्क रहने और संविधान की मर्यादा बनाए रखने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा ने व आभार भाजपा जिला महामंत्री संजय नंदी ने किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इंद्र प्रसाद बघेल,प्रेमनाथ उसेंडी, भगवती हलधर, मरण शील,जगन्नाथ यादव, मंगडू राम नुरेटी, अख्तर अली, सुदीप झा, रमेश दीवान,अभिषेक बैनर्जी, जैकी कश्यप, सुकमन कचलाम, किशोर आर्य, राहुल पटेल, कमलापति मिश्रा, प्रवीण जैन, हेमंत पात्र, कौशल बघेल, सूर्यपाल दुबे, अनुराग पांडेय, बिंदेश पात्र, कृष्ण कुमार गुप्ता, रेनू सलाम सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी वर्ग की उपस्थिति रही। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन