Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

: ऐतिहासिक मेला (जातरा ) का आयोजन 2025

रचना ठाकुर की रिपोर्ट... ऐतिहासिक मेला (जातरा ) का आयोजन 2025   गीदम ब्लॉक के ग्राम समलूर में हुआ ऐतिहासिक मेला ( जातरा ) का आयोजन, [video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/05/VID-20250506-WA0139.mp4"][/video] प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 06 मई 2025 को समलूर की आराध्य देवी 1008 माता तपेश्वरी के मंदिर प्रांगड़ में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मेला सम्पन्न हुआ। इस मेले में कई देवी देवता शामिल हुए, बामड़ा देव, जल कामनी माता, झारा नंदपूरीन माता सभी इसमें शामिल थे, और आस पास के गांव से आए सभी देवी देवता भी शामिल थे, इस मेले में सभी सिरहाओ को बैठा कर कुमकुम का टीका व माला से उनका स्वागत किया जाता है, फिर एक पर्दे के पीछे से  माता पुजारी श्री परमानंद जिया जी के द्वारा माता को भोग लगाया जाता है । इस समय पारंपरिक ढोल नगाड़ा व मोहरी बाजा के साथ बामड़ा देव व तपेश्वरी माता कि छत्तर पुजारी जी के अलावा आम जन भी परिक्रमा करते हैं । और यह दृश्य बड़ा ही मनमोहक हो जाता है, इस प्रकार ग्राम समलूर के तपेश्वरी माता मंदिर मेला ( जातरा ) संपन्न हुआ। यह मेला बैशाख माह के शुक्ल पक्ष नवमी व दशमी तिथि को आयोजित की जाती है.. जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन