: थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डेम में मोबाइल सेवा हुआ प्रारंभ।
Thu, Mar 6, 2025
तेन सिंह ठाकुर
थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डेम में मोबाइल सेवा हुआ प्रारंभ। जिला बीजापुर के थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डेम के ग्रामीणों को मिली सौगात, जिओ का मोबाइल टॉवर हुआ प्रारंभ, संचार सुविधा का मिला ग्रामीणों को लाभ। *🟨जिला बीजापुर के सुदूर ग्राम गुण्डेम, छुटवाई के ग्रामीणों को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा।*
छ.ग. शासन के "नियद नेल्ला नार" योजना एवं केंद्र की "यू एस ओ एफ" योजना के तहत दिनांक 04/03/2025 को ग्राम गुण्डेम में मोबाइल टावर की सुविधा शुरू की गई है। मोबाइल टावर की स्थापना से ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव हो गया है, साथ ही मजबूत नेटवर्क एवं इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अंचल के पढ़ने वाले छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को इससे लाभ मिलेगा।
दिनांक 16/12/2024 को केन्द्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह के जिला बीजापुर गुण्डेम प्रवास के दौरान ग्रामीणों, जवानों एवं कर्मचारियों के द्वारा क्षेत्र में संचार व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु ग्राम गुण्डेम में मोबाईल टावर स्थापित किये जाने की मांग की गई थी। क्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन की सुविधा के साथ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम से क्षेत्र में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी है। स्थानीय निवासियों को अब अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने में आसानी होंगी lविज्ञापन एवम सामाचार के लिऐ सम्पर्क करेंप्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: शपथग्रहण समारोह - ग्राम पंचायत समलूर -03/03/2025
Mon, Mar 3, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्टशपथग्रहण समारोह - ग्राम पंचायत समलूर -03/03/2025
दंतेवाड़ा - गीदम ब्लाक के ग्राम पंचायत समलूर में आज दिनांक 03/03/2025 को नव निर्वाचित सरपंच एवं वार्ड पंचों का शपथग्रहण किया गया और प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।इस अवसर पर कार्यालय ग्राम पंचायत समलूर में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एक समारोह के रूप में नवनिर्वाचित सरपंच एवं वार्ड पंचों को विधीवत शपथ दिलाई गई और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।ग्राम पंचायत समलूर में कुल तेरह वार्ड है, और मतदाता सूची के अनुसार 1218 वोटर्स हैं। गांव के जनसंख्या के अनुसार यहां पर आगे जाकर वार्डो की बंटवारा कर दो पंचायत करने की आवश्यकता पड़ सकती है।आज के शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम पंचायत समलूर के गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित सरपंच और सभी वार्डों के पंचों को मिलजुल कर गांव की विकास करने, शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा रोड, पुलिया आदि कार्य को बेहतरीन तरीके से करने की सलाह दिये।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन
Fri, Feb 28, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन
आज दिनांक 27 फरवरी2025 को शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राज्य कार्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर से श्री रिजवान अहमद ( बस्तर संभाग प्रमुख )ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा किस प्रकार स्वरोजगार के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम रोजगार प्रारंभ किया जा सकता है। तत्पश्चात नारायणपुर जिला प्रभारी श्री मीणा सर जनरल मैनेजर उद्योग नारायणपुर ने आकांक्षी जिले में कौन कौन सी योजनाएं संचालित की जा रही ,जिसके माध्यम से बच्चे लाभ ले सकते है। नारायणपुर एक आकांक्षी जिले की श्रेणी में आता है और जहां पर जिले सभी वर्ग के सामान्य ,पिछड़े वर्ग ,अनुसूचित जन जाति एवं अनुसूचित जाति को योजनाओं पर कितनी अनुदान प्रदान की जाती है इस संबंध में जागरूक किया गया। नारायणपुर बैंक से आए हुए श्री बारीक जी ने स्वरोजगार के लिए बैंकों से किस प्रकार राशि उपलब्ध कराई जाती है तथा किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी उस पर छात्रों का विस्तृत जानकारी दी।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस आर कुंजाम सर ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप विद्यार्थियों को मालिक बनने हेतु प्रेरित किए तथा वे स्वयं रोजगार दे कर अन्य लोगों को नई स्टार्ट अप हेतु प्रेरित किए । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री एस के राव सहायक प्राध्यापक के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के श्री बी डी चांडक सहायक प्राध्यापक,श्री संजय पटेल ग्रंथपाल , डॉ मीनाक्षी ठाकुर ,डॉ विजयलाल तिवारी डॉ हरिशंकर , श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एवं महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे ।विज्ञापन एवम सामाचार के लिऐ सम्पर्क करेंप्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084