तेन सिंह ठाकुर : डॉ प्रेमा साई महाराज लगा रहे हैं रोड में मजमा
Wed, Oct 29, 2025
डॉ प्रेमा साई महाराज लग रहे हैं रोड में मजमा
रोड में उमड़ी हजारों की भीड़।
अंतागढ़ नारायणपुर रोड जाम आवाजाही बुरी तरह प्रभावित ।
जिला प्रशासन की निष्क्रियतापर उठ रहे हैं सवाल। नारायणपुर से अंतागढ़ को जोड़ने वाली सड़क बनर्जी पैलेस के सामने मां मातंगी का दिव्य दरबार सजा, भारत के कोने कोने से इकट्ठा हुए लोग,महाराज ने हजारों की भीड़ को जमा कर सड़क को जाम कर दिया है जिससे लोगों को आने-जाने में खासी परेशानियों के सामना करना पड़ रहा है सड़क में हजारों की भीड़ लगी,वहीं दूसरी ओर माइंस की बड़ी-बड़ी गाड़ियां लगातार सड़क में दौड़ रही है कभी भी हादसा हो सकता है, प्रशासन कर रहा हैं हासदे का इंतजार ।सड़क पर मजमा लगाने का हजारों लोगों को इकट्ठा करने का अनुमति आखिर कार महाराज को प्रशासन ने कैसे दी यही सबसे बड़ा सवाल है, हजारों लोगों के लिये सोने,रहने तथा शौचालय की किसी तरह की कोई व्यवस्था नही। दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति को देखने के लिए जिला प्रशासन का एक भी नुमाइंदा मौजूद नहीं ।देखते हैं जिला प्रशासन कितना जल्दी और त्वरित कार्रवाई करती है।
: जिले मे हो रही है धड़ल्ले से अवैध जुआ का कारोबार।
Mon, Oct 13, 2025
रिपोर्टर अमित कुमार
कोंडागांव ब्रेकिंग न्यूजजिले मे हो रही है धड़ल्ले से अवैध जुआ का कारोबार।[video width="480" height="864" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/10/VID-20251013-WA0256.mp4"][/video]जिला कोंडागांव के कनेरा रोड स्थित ग्राम बखारा में चल रहा खुड़खड़ी का अवैध कारोबार।अवैध जुआ को सरपंच और सचिव का मिल रहा है सह,सचिव की दबंगई इतना की ग्रामीण मुंह खोलने से बचते रहे।अवैध जुआ संचालन करने वालों एवं जुआ को सह देने वालों पर हो कार्यवाही।अमित कर्मकारब्यूरो चीफकोंडागांव
: सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों की लगाई गई आईडी बरामद।* *मौके पर सुरक्षात्मक तरीके से किया गया निष्क्रिय।*
Mon, Oct 6, 2025
रचना ठाकुर कि रिपोर्ट...
*दिनांक 06.10.2025**सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों की लगाई गई आईडी बरामद।**मौके पर सुरक्षात्मक तरीके से किया गया निष्क्रिय।**03 पुरुष संदेही हिरासत में**थाना मालेवाही और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही।*जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन मे नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में लगातार नक्सल गस्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा नक्सलियों की गिरफ्तारी जारी है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को सातधार पुल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की मुखबिर आसूचना पर मालेवाही कैंप से थाना मालेवाही तथा सीआरपीएफ का संयुक्त बल सातधार की ओर सूचना की तस्वीर के लिए रवाना हुए थे की मौके पर 03 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर मौके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उक्त संदिग्ध व्यक्तियों ने अपना नाम1. संतु मंडावी पिता स्व.रेनू उम्र 36 वर्ष निवासी कहचेनार।2. मनीराम उर्फ मनीष पिता पण्डरु उम्र 24 वर्ष निवासी कहचेनार।3. सुखमन मंडावी पिता जमलू मांडवी उम्र 24 वर्ष निवासी कहचेनार।बताया तथा प्रतिबंधित माओवादी संगठन CPI(M) मे सक्रिय सदस्य के रूप में काम करना स्वीकार किया और सातधार पुल के पास हाल ही में हुए आईईडी ब्लास्ट, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए थे, की घटना में शामिल होना स्वीकार किया तथा एक जिंदा प्रेशर आईईडी लगे होने की बात भी स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर थाना तथा सीआरपीएफ बल द्वारा मौके पर जाकर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके से 01 kg का प्रेशर आईईडी बरामद किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सबल तथा अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आगे आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही करके माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169