: मुरलीधर देवांगन पुनः बने छत्तीसगढ़ीया देवांगन समाज के जिल अध्यक्ष
Sat, Nov 30, 2024
तेनसिंह ठाकुर की रिपोर्ट
मुरलीधर देवांगन पुनः बने छत्तीसगढ़ीया देवांगन समाज के जिल अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया देवांगन समाज द्वितीय कार्यकाल का चुनाव समाज के सभी सदस्यों के मध्य दिनांक 30/11/2024 दिन शनिवार को संपन्न हुआ जिसमें मुरलीधर देवांगन को पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया संरक्षक क़े रूप मे युगल किशोर, मौरज देवांगन, श्रीमती प्रमिला देवांगन, उपाध्यक्ष के रूप में भेख राम देवांगन, श्रीमती खेम बाई देवांगन, सचिव क़े लिए लखेद्र देवांगन सहसचिव लखन लाल देवांगन कोषा अध्यक्ष देव लाल देवांगन, मीडिया एवं कानूनी सलाहकार अविनाश देवांगन एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अर्जुन देवांगन बोधन देवांगन,रमेश देवांगन, गिरजा शंकर देवांगन,प्रेम देवांगन, बलराम देवांगन,ममता देवांगन,गजेंद्र देवांगन अजय देवांगन सहित अन्य को नियुक्त किया गयाचुनाव क नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मुरलीधर देवांगन ने कहा कि बहुत जल्द ही युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ गठन किया जाएगा एवं समाज को निरंतर प्रगतिशील बनाने के उद्देश्य से वह समाज को जोडे रखने की उद्देश्य से निरंतर कार्य किया जाएगा समाज के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन अविनाश देवांगन एवं देव लाल देवांगन द्वारा किया गयाप्रधान संपादकCg fast news 24.comतेन सिंह ठाकुर9424287547
: ग्राम पंचायत डुंगा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित किय जाने हेतु सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित
Fri, Nov 29, 2024
ग्राम पंचायत डुंगा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित किय जाने हेतु सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित नारायणपुर, 29 नवम्बर 2024// विकासखण्ड ओरछा अंर्गत ओरछा के ग्राम पंचायत डुंगा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित किया जाना है। उक्त नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिये शर्तों के अधीन विज्ञापन प्रकाशित तिथि से 17 दिसम्बर 2024 तक सायं 5.30 बजे तक कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग-ओरछा जिला नारायणपुर में (अवकाश दिवस को छोड़कर) कार्यालयीन समय में वृहदाकार आदिम जाति बहु उद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, स्थानीय ग्राम पंचायत तथा अन्य सहकारी समितियों से आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किया गया है।ग्राम पंचायत को आबंटित उचित मूल्य दुकानों का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा स्वयं किया जावेगा तथा ग्राम पंचायत उचित मूल्य दुकान को संचालित करने के लिये किसी निजी व्यक्ति को प्राधिकृत नहीं करेगा। ग्राम पंचायत द्वारा दुकान संचालन करने पर ग्राम सभा द्वारा नामांकित एक समिति जिसमें सरपंच, पंचायत सचिव, एक पंच, एक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने इसमें कम से कम दो महिला सदस्य होना चाहिये। ग्राम पंचायत के किसी स्थानीय शिक्षित बेरोजगार को सेल्समेन के पद पर ग्राम सभा के अनुमोदन पश्चात् नियुक्त किया जावेगा। महिला समूह, अन्य समितियों का पंजीयन, समिति, समूह के खाते में पर्याप्त धन राशि, समिति, समूह द्वारा विक्रेता के पद पर समिति हेतु स्थानीय पुरुष, महिला तथा महिला स्व सहायता समूह के लिये किसी शिक्षित बेरोजगार महिला को रखना अनिवार्य होगा। समिति, समूह के विरूद्ध किसी भी प्रकार का अनियमितता का प्रकरण दर्ज नहीं होना चाहिए।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: बस्तर में बदलाव की बयार दिखने लगी
Fri, Nov 29, 2024
तेन
बस्तर में बदलाव की बयार, विकास कार्यों में आई रफ्तार* *डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ एक नया अध्याय लिख रहा है। आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर के भाई- बहनों का सपना पूरा हो रहा है। हमने ही बनाया है, हम ही सवारेंगे के संकल्प के साथ घर- घर तक मोदी जी की गारंटी पहुंच रही है। साथ ही दूर- सुदूर के अंतिम व्यक्ति तक विभिन्न योजनाओं की बयार पहुंची है। पीएम आवास से लेकर सुविधाओं से योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है। श्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार में अब प्रदेश का कोई भी गरीब परिवार शासन की योजनाओं से वंचित नहीं होगा।* *न थकेंगे, न रुकेंगे मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे।*