:
Thu, Feb 27, 2025
तेन सिंह ठाकुर
बस्तर की जनजातीय कला-संस्कृति के धरोहर को पुनर्जीवित कर वैश्विक पटल पर रखने होगा बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बस्तर के कमिश्नर-आईजी और कलेक्टर-एसपी को तैयारी करने दिए निर्देश जगदलपुर, 25 फरवरी 2025/ राज्य शासन द्वारा बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति के धरोहर को पुनर्जीवित इसे देश और वैश्विक पटल पर रखने सहित स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों को अमिट पहचान और समुचित सम्मान दिलाने के उद्देश्य से मार्च 2025 में बस्तर पंडुम यथा बस्तर का उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस परिप्रेक्ष्य में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मंगलवार शाम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बस्तर के कमिश्नर-आईजी सहित सातों जिले के कलेक्टर एवं एसपी को आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति विकास विभाग श्री सोनमणि बोरा, सचिव संस्कृति विभाग श्री अनबलगन पी सहित राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद रहे।वीडियो कांफ्रेंसिंग में सचिव संस्कृति श्री अनबलगन पी ने बताया कि बस्तर के जनजातीय समुदाय के लोगों विशेषकर युवाओं के मध्य समरसता और एकता स्थापित करने की इस अनूठी पहल से बस्तर की जनता में विश्वास,शान्ति और विकास को बढ़ावा मिलेगा। बस्तर पंडुम का आयोजन ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर किया जाएगा। जिसमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य सहित जनजातीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन, जनजातीय कला एवं गोदना का प्रदर्शन तथा जनजातीय व्यंजन एवं पेय पदार्थों का प्रदर्शन विधाओं को शामिल किया गया है। साथ ही केवल संभाग स्तर आयोजन में जनजातीय रीति-रिवाज एवं तीज-त्यौहार पर आधारित प्रदर्शनी को समाहित किया गया है। ब्लॉक स्तर के बस्तर पंडुम में सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को ओपन एंट्री दी जाएगी। इसके बाद चयनित दल एवं प्रतिभागी जिला स्तर और जिला स्तर से चयनित दल एवं प्रतिभागी संभाग स्तर के बस्तर पंडुम में अपनी सहभागिता निभाएंगे। बस्तर पंडुम के प्रत्येक स्तर को बस्तर में उत्सव की तरह मनाया जायेगा जिसमें समाज प्रमुखों, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा। जिला एवं संभाग स्तर पर बड़े स्तर के कलाकारों को आमंत्रित कर कार्यक्रम प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही मेहमान कलाकारों के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के दलों को आमंत्रित किया जाएगा। बस्तर पंडुम के प्रत्येक स्तर पर विजेता दलों एवं प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र सहित फोटो फ्रेम भेंटकर सम्मानित किया जायेगा। इस आयोजन के प्रत्येक स्तर पर निःशुल्क भोजन एवं आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था सहित ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस एवं एसपी श्री शलभ सिन्हा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।*बस्तर: अद्वितीय जनजातीय कला एवं संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध*दंडकारण्य के घने जंगल में बसा बस्तर अपने अद्वितीय जनजातीय कला एवं संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है, यहां की जनजातीय समाज घने जंगल, पहाड़ी एवं दुर्गम स्थानों में निवासरत है, जिनकी एक विशेष बोली-भाषा, खान-पान, रहन-सहन सहित कला-संस्कृति तथा तीज-त्यौहार हैं। बस्तर की नैसर्गिक सुंदरता भी अप्रतिम है जो देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में अबूझमाड़ मैराथन के तैयारियों के संबंध में समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित
Tue, Feb 25, 2025
तेन सिंह ठाकुर
कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में अबूझमाड़ मैराथन के तैयारियों के संबंध में समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आफलाईन पंजीयन 01 मार्च तक नारायणपुर, 25 फरवरी 2025// कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2025 के आयोजन संबंधी समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक लेकर सुझाव एवं सहायोग करने की अपील किया गया है। कलेक्टर ममगाईं ने जिले में मैराथन के सफल आयोजन हेतु समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों से सुझाव मांगी गई। उन्होंने अपने अपने सुझाव देते हुए सहभागिता निभाने की जानकारी दी गई।उन्होंनेे अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन हेतु कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल एवं साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रशस्ति पत्र, मेडल और सड़क मरम्मत संबंधी कार्यों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के पंजीयन, भोजन, रूकने की व्यवस्था आदि की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले अतिथियों एवं प्रतिभागियों को सभी सुविधा समय पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी सहायता हेुत टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा।आयोजन स्थल परेड ग्राउंड नारायणपुर से 2 मार्च को मैराथन दौड़ प्रातः 05.30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। मैराथन की दूरी हॉफ मैराथन 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर को आयोजन किया जाएगा। ओपन हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 किलोमीटर, ओपन जिला हॉफ मैराथन महिला एवं पुरूष 21 किलोमीटर, दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 10 किलोमीटर और ओपन दौड़ महिला 5 किलोमीटर का आयोजन किया जाएगा।पुरस्कार की कुल राशि 15 लाख 84 हजार रुपये विजेता प्रतिभागियों को दिया जाएगा।ओपन हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 किलोमीटर - प्रथम पुरस्कार 1,50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,00,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 75,000 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 50,000 रुपये, पंचम् पुरस्कार 50,000 रुपये एवं छठवाँ से दसवाँ पुरस्कार तक 10-10 हजार रुपये की मान से पुरूष वर्ग की राशि 4,75,000 रुपये एवं महिला वर्ग हेतु 4,75,000 रुपये की राशि प्रदाय किए जायेंगे।ओपन जिला हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 किलोमीटर - प्रथम पुरस्कार 1,00,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 50,000 रुपये एवं चतुर्थ पुरस्कार 10,000 रुपये, पंचम् पुरस्कार 10,000 रुपये और छठवाँ से दसवों पुरस्कार तक 05-05 हजार रुपये की राशि पुरूष वर्ग को 2,70,000 रुपये एवं महिला वर्ग को 2,70,000 रुपये की राशि प्रदाय किया जाएगा।दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 10 किलोमीटर - प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 8,000 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 1,000 रुपये एवं पंचम् पुरस्कार 1,000 रुपये की मान से पुरूष वर्ग को 35,000 रुपये एवं महिला वर्ग 35,000 रुपये दिए जायेंगे।दौड़ ओपन महिला 05 किलोमीटर - प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 1,000 रुपये एवं पंचम् पुरस्कार 1,000 रुपये, की मान से महिला वर्ग को कुल 24,000 रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदाय किया जाएगा।बैठक में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, गौतम एस गोलछा, नरेन्द्र मेश्राम, पंकज जैन, पत्रकारगण, जिला पंचायत के सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, डिप्टी कलेक्टर सुमीत गर्ग, रक्षित निरीक्षक मोहसिन खान सहित विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: *पीजी कॉलेज में छात्रों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त और स्वस्थ रहने के दिए गए टिप्स*
Tue, Feb 25, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*पीजी कॉलेज में छात्रों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त और स्वस्थ रहने के दिए गए टिप्स*दंतेवाड़ा, 25 फरवरी 2025। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार के आज महाविद्यालय के मनोवैज्ञानिक विभाग द्वारा छात्रों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहने एवं अपने आप को स्वस्थ रखने जैसे विषयों पर परिचर्चा रखी गई थी। इस परिचर्चा में डॉ0 दिनेश लहरी एवं श्री शैलेश चन्द्राकर द्वारा छात्रों को बताया गया कि नियमित मेडिटेशन, पोषक एवं सुपाच्य भोजन और साधारण जीवन शैली के द्वारा भी हम बहुत हद तक अपने मस्तिष्क को सक्रिय रख सकते है जो हमारी पढ़ाई में अति आवश्यक है। तत्पश्चात् उन्हांेने, पढ़ाई करने हेतु रणनीति, विषय से संबंधित मुख्य बिंदुओं पर फोकस करके उसके आंतरिक तथ्यों को समझने की प्रवृत्ति, विषयों की पुनरावृत्ति के संबंध में भी छात्रों को जानकारी दी। व्याख्याता द्वय ने छात्रों को समझाइश दी कि पढ़ाई के समय खुशनुमा माहौल बनाए। तथा विषय से संबंधित तथ्यों की आपस में चर्चा अवश्य करें। इसके अलावा परीक्षा के समय किसी निराशाजनक बातों की ओर ध्यान नहीं जाना चाहिए।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169