: 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा किया गया अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम कोकराझौर और मोहंदी में सिविक एक्शन कार्यक्रम
Wed, Mar 26, 2025
तेन सिंह ठाकुर
53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा किया गया अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम कोकराझौर और मोहंदी में सिविक एक्शन कार्यक्रम
नारायणपुर, 25 मार्च 2025//अति नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य के जिला नारायणपुर में 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान नक्सल अभियान के साथ-साथ सुदूर अंचल के गरीब लोगो की मदद भी कर रहें है। इसी कम में दिनांक 24-03-2025 को श्री अमित भाटी, सेनानी, 53वीं बटालियन आई०टी०बी०पी० के निर्देशन में सी०ओ०बी० कोकराझीर, मोहंदी और आस-पास के ग्रामवासियों को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कैम्प का आयोजन कर सामान वितरण किया गया जिसमे साईकिल, सिलाई मशीन व दैनिक इस्तेमाल में आने वाले बर्तन, कपड़े, खेती करने के औजार व ग्रामीण युवकों को खेल-कूद सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों कि जांच करे निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में श्री जय किशोर सहायक सेनानी, 53वीं बटालियन, आई०टी०बी०पी० ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए बताया कि आई०टी०वी०पी० आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु यहाँ पर तैनात है। हमें अपना मित्र समझें, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप लोग कभी भी कैम्प में आकर हमें बताएं। हमारे जवान सदैव आप लोगों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर है। सभी ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में शामिल होने व इसे सुचारु रुप से सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त करते हुए भारत एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं व रोजगार के अवसरों के बारे में भी ग्रामवासियों को जागृत किया। इस दौरान जवानो द्वारा दूर-दराज से आए ग्रामीणों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिसकी ग्रामीणों द्वारा प्रशंसा की गई। इस मौके पर श्री जय किशोर, सहायक सेनानी एवं 53वीं बटालियन, आई०टी०बी०पी० के अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ छत्तीसगढ पुलिस के पदाधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन पर कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश
Wed, Mar 26, 2025
तेन सिंह ठाकुर
जिला स्तरीय खनिज टास्क फोर्स की बैठक आयोजित अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन पर कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश नारायणपुर, 26 मार्च 2025 // जिला स्तरीय खनिज टास्क फोर्स की बैठक आज कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिले में हो रहे अवैध उत्खनन, खनिज परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में खनि अधिकारी द्वारा जिले में हो रही अवैध गतिविधियों और उनके विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई, जिस पर कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में रॉयल्टी चुकता प्रमाण पत्र, खनिज जांच चौकियों की स्थापना और मुरूम परिवहन जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा की गई, ताकि खनिज संपदा के दुरुपयोग को रोका जा सके। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अवैध उत्खनन पर निगरानी बढ़ाएं, खनिज संपदा के सुव्यवस्थित उपयोग पर ध्यान दें और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई करें।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमंडलाधिकारी सशिगानंदन के, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अभयजीत मंडावी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लोकेश बंसल, जिला खनि अधिकारी दालेश्वर यदुराज, जिला परिवहन अधिकारी योगेश भंडारी, तहसीलदार सौरभ कश्यप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Wed, Mar 26, 2025
तेन सिंह ठाकुर जगदलपुर
अमानत में ख्यानत एव गाडी बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला आरोपी थाना परपा फेजरपुर पुलिस के गिरफ्त में माहिर ठग वारदात का को अंजाम देने मे अपनाता था कई तरीका। आरोपी द्वारा पुरानी गाडियों को खरीदने के नाम पर गाडी को लकर फरार हो जाना एवं फायनेंस शुदा गाडियों को अपने डिलर कोड का दुरूपयोग कर पुनः फायनेंश करवा कर फायनेंस हुए पैसों को गबन कर जाना*नाम आरोपी’- अमित कुमार साहू पिता शोभा राम साहू उम्र 40 वर्ष पता हल्बा कचोरा पारा शसनकचोरा आड़ावाल थाना कोतवाली जगदलपुर (छ0ग0) जप्त मसरूका1. महिन्द्रा एक्सीयुवी 500 क्रमांक CG17.KK.9584 किमती लगभग 20 लाख2. अशोक लिलेंड़ बडा दोस्त क्रमांक CG.26.E 9910 किमती लगभग 9 लाख3. मारूति स्वीफट क्रमांक CG.22.P.8800 किमती लगभग 8 लाख4. बुलोरो पीकअप क्रमांक CG.27.P 7110 किमती लगभग 10 लाखकुल जप्त मस्रूका लगभग 47 लाखप्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर