: कार्यकर्ता सहायिकाओं के पद हेतु 06 मई तक आवेदन आमंत्रित
Wed, Apr 23, 2025
तेन सिंह ठाकुरकार्यकर्ता सहायिकाओं के पद हेतु 06 मई तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर, 23 अप्रैल 2025// आंगनबाड़ी केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण अन्तर्गत नवीन स्वीकृत 01 आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता सहायिका पद रिक्त होने के कारण रिक्त पद पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र 06 मई तक कार्य अवधि में शाम 5.30 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय, नारायणपुर, (गायत्री मंदिर रोड जीवन, प्राण किराया भण्डार के सामने) सीधे अथवा पंजीकृत डॉक से आमत्रित किया गया है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता,सहायिका,सह-सहायिका, संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जावेगी), आयु की गणना नियुक्ति प्रकिया की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु 65 वर्ष होगी। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होना चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित हैं (शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए), निवासी होने के प्रमाण में ग्राम की अद्यतन मतदात्ता सूची में दर्ज नाम एवं नगरीय क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा ग्राम पंचायत के सरपंच अथवा उपसरपंच अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड एवं ग्राम में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड तथा आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक*
Wed, Apr 23, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट...
*जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक*दंतेवाड़ा, 23 अप्रैल 2025। जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें चारों विकासखंड के जनपद सीईओ, उपसंचालक पंचायत, विकासखंड समन्वयक एवं संबंधित टीम उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत विस्तृत समीक्षा की गई। जिसमें आवास प्लस 2024 सर्वे को 30 अप्रैल 2025 तक शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया’। आवास पूर्णता की प्रगति एवं आवास स्वीकृति की प्रगति की समीक्षा, आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को शत प्रतिशत आवास स्वीकृति’ प्रदान करने के निर्देश दिए गए। स्वीकृत किए आवास को शत प्रतिशत प्रथम किस्त की राशि जारी करने तथा प्रथम किस्त प्राप्त सभी हितग्राहियों को ’प्लिंथ स्तर’ तक निर्माण पूर्ण करने के लिए कहा गया। आवश्यक निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिए गए।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा संपन्न
Tue, Apr 22, 2025
तेन सिंह ठाकुरप्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा संपन्न नारायणपुर, 22 अप्रैल 2025// मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजनांतर्गत प्रयास बालक, कन्या आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल दिन रविवार को जिला स्तर पर शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरांजी तथा शासकीय कन्या परिसर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरांजी में आयोजित किया गया। परीक्षा मे सम्मिलित कुल पंजीकृत 255 परीक्षार्थी में से 227 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंन्द्र का निरीक्षण एसडीएम तथा जिला नोडल अधिकारी गौतम चंद पाटिल, नायब तहसीलदार वेद प्रकास साहू, प्रेक्षक अधिकारी रेशमा खान, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजेन्द्र सिंह तथा सहायक संचालक आदिवासी विकास शाखा तनुजा नाग द्वारा निरीक्षण किया गया। हुमनलाल साहू प्राचार्य, श्री महेश उसेण्डी केन्द्राध्यक्ष, श्री वासुदेव भारद्वाज मंडल संयोजक, अजय तिवारी मंडल संयोजक (ओरछा), श्रीमती शिवनंदनी सोनी सहायक ग्रेड-02 के द्वारा परीक्षा संपन्न करवाया गया।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264047084