: जगदलपुर जिले में अवैध शराब की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी
Sat, May 24, 2025
हेमु साय की रिपोर्ट
अपराध कमांक 130/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्टजगदलपुर जिले में अवैध शराब की तस्करी पर लगातार कार्यवाही ।होण्डा साईन मोटर सायकल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते 01 आरोपी गिरफ्तारआरोपी के कब्जे से 10.900 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त।जप्त अंग्रेजी शराब की कीमत करीबन 6400/ रूपये। घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल कमांक CG-17-KX-6029 जप्त जप्त मोटर सायकल की कीमत करीबन 50,000/ रूपये थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही ।नाम आरोपी (1) सुरज पुजारी पिता धनीराम पुजारी जाति भतरा उम्र 19 साल निवासी बजावंड गुनकर पारा थाना नगरनार जिला बस्तर ।जप्त सामान01. सिम्बा स्ट्रांग प्राईड सिरीज बीयर बाटल 05 नग02. गोल्डन गोवा सुपिरियर विस्की का पौवा 40 नग03. रायल स्टेज डिलक्स विस्की का पौवा 3 नग04. होण्डा साईन मोटर सायकल कमांक CG-17-KX-6029जुमला कीमती 56400 / रूपये अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश श्री श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिसमें थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब की तस्करी पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।कि दिनांक 23.05.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम नगरनार से उपनपाल जाने वाले मुख्य मार्ग में होण्डा साईन मोटर सायकल कमांक CG-17-KX-6029 में अपने कब्जे के पीठठू बैग में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर परिवहन कर रहा है कि सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम उपनपाल चौक के पास पहुंच कर नाकाबंदी किये कुछ समय बाद होण्डा साईन मो. सा. क्रमांक CG-17-KX-6029 आता दिखाई दिया जिसे रोककर चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम सुरज पुजारी पिता धनीराम पुजारी जाति भतरा उम्र 19 साल निवासी बजावंड गुनकर पारा थाना नगरनार जिला बस्तर छ०ग० का रहने वाला बताये आरोपी के अधिपत्य के बैग को चेक करने पर बैग में 01. सिम्बा स्ट्रांग प्राईड सिरीज बीयर बाटल 05 नग 02. गोल्डन गोवा सुपिरियर विस्की का पौवा 40 नग 03. रायल स्टेज डिलक्स विस्की का पौवा 3 नग कुल अंग्ग्रेजी शराब 10.900 लीटर कुल कीमती 6400/ रूपया को बरामद कर मोटर सायकल सहित जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना किया गया।महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह सउनि जदुराम बघेल मप्रआर पीलेश्वरी साहु प्रआर खेदुराम ठाकुर विकास कुमार आरक्षक चंद्रकुमार कंवर डीएसएस आर० मनोज कश्यप का विषेष योगदान रहा है।बस्तर संभाग हेडहेमु साए की8770710680प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: पेड़ से टकराई कार, हादसे में आरटीओ एजेंट की हुई मौत
Sat, May 24, 2025
हेमु साय कीरिपोर्ट
पेड़ से टकराई कार, हादसे में आरटीओ एजेंट की हुई मौतजगदलपुर। 23 मई,बस्तर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम आसना के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें बकावंड के क्षमापुर निवासी आरटीओ एजेंट सतेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई।कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतेंद्र सिंह अपने घर से आरटीओ कार्यालय के लिए निकले थे। आसना के पास कार का नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने यातायात और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल सतेंद्र को महारानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।बस्तर संभाग हेडहेमु साय8770710680 प्रधान सम्पादकतेनसिंह ठाकुर6264046084
: मुख्यमंत्री श्री साय ने बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचकर की जवानों की हौसला अफजाई
Fri, May 23, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री श्री साय ने बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचकर की जवानों की हौसला अफजाई
फोर्स के अदम्य साहस और शौर्य को नमन: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
21 मई को 27 माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मिली ऐतिहासिक कामयाबी पर जवानों को दी बधाई
नारायणपुर, 23 मई 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज ओरछा ब्लॉक के ग्राम बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचे, जहां पर उन्होंने 21 मई को हुई डीआरजी-बीएसएफ और जिला बल के द्वारा माओवादियों के विरूद्ध नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी पहाड़ियों में चलाए गए नक्सल विरोधी ऑपरेशन में 27 नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों की हौसला-अफजाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बासिंग कैम्प में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह माओवाद के विरूद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है जिसमें सुरक्षा बलों ने हार्डकोर माओवादी बसवा राजू सहित 27 को मार गिराया।मुख्यमंत्री श्री साय ने जवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने जिस तरह उच्च स्तरीय रणनीति बनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया और कामयाबी हासिल की वह काबिले-तारीफ है। फोर्स के इस अदम्य साहस और शौर्य को नमन है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब बस्तर के माथे ने माओवाद का कलंक पूरी तरह से मिट जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने मार्च 2026 को माओवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है, वह पूरा होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि वह दिन दूर नहीं जब बस्तर विकास से पूरी तरह जुड़ जाएगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि बस्तर के अंदरूनी इलाके, जहां कुछ साल पहले तक जाना भी संभव नहीं था, वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अधोसंरचना संबंधी कार्यों में अब गति आएगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों को शासन की योजनाओं से जोड़ने नियद नेल्लानार, पीएम जनमन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका सकारात्मक बदलाव अब बस्तर में दिखने लगा है। माओवाद की समाप्ति के साथ ही बस्तर विकास की ओर तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनकी बहादुरी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि इस ऑपरेशन और जवानों की बड़ी और ऐतिहासिक सफलता की सराहना राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन होने जा रहा है जो विकास और प्रगति की राह ले जाएगा। गृह मंत्री श्री शर्मा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि आने वाले समय में बस्तर अंचल में स्कूल आंगनबाड़ी भवन, सड़कों का विस्तार एवं बिजली की सुविधाओं से गांवों को रोशन किया जाएगा। इस अवसर पर वन मंत्री श्री कश्यप ने भी जवानों की पराक्रम की सराहना करते हुए इसे माओवाद के विरूद्ध ऐतिहासिक कामयाबी बताया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैम्प के जवानों को एलईडी सेट और प्रशस्ति पत्र भेंट किया तथा नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन पर जल्द विचार करने की बात भी कही। इस अवसर पर जवानों ने की गई तैयारियों और रणनीति की जानकारी मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को दी। इसके पहले, जवानों ने मुठभेड़ के बाद माओवादियों से बरामद किए गए हथियारों का प्रदर्शन किया, जिसमें बीजीएल लॉन्चर, 12 बोर बंदूक, .303 बंदूक, 7.62 रायफल, 5.56 एमएम इंसास, एके-47, 9 एमएम कार्बाइन सहित विभिन्न प्रकार के हथियार सम्मिलित थे।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, श्री सुबोध कुमार सिंह, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, डीआईजी श्री अमित तुकाराम काम्बले, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल, कलेक्टर नारायणपुर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084