: नारायणपुर मे भूतपूर्व विद्यार्थीयों का हुआ अभूतपूर्व सम्मेलन।
Sun, Sep 7, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
नारायणपुर मे भूतपूर्व विद्यार्थीयों का हुआ अभूतपूर्व सम्मेलन।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में हुआ सम्मेलन ।सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा एम.पी., उत्तर प्रदेश ,महाराष्ट्र और दिल्ली से आए नारायणपुर उत्तर माध्यमिक विद्यालय के भूतपूर्व छात्र।
कार्यक्रम की शुरुवात राष्ट्रध्वज फहरा कर, राष्ट्र गान के पश्चात दीप प्रजलन के साथ प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि जी. एन. देवांगन सेवा निवृत प्राचार्य ने कार्यकम की प्रारंभ की घोषणा की।
सम्मेलन केवल भूत पूर्व छात्रों का पुनर्मिलन भर नहीं, बल्कि हमारे जीवन के मार्गदर्शक प्रकाश पुंज हमारे आदरणीय गुरुओं का अभिनंदन और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का उत्सव है।
छात्र सम्मेलन के माध्यम से हम गहरी श्रद्धा और सम्मान के साथ हम उन शिक्षकों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारे व्यक्तित्व का निर्माण किया, हमारे सपनों को पोषित किया और वे मूल्य हमारे भीतर संजोए, जो आज भी हमारा पथ आलोकित करते हैं।
छात्र सम्मेलन हम छात्रों के प्रेम और सम्मान की सच्ची अभिव्यक्ति है, जो हमें यह याद दिलाता है कि समय बहुत कुछ बदल देता है, परंतु शिक्षक का स्थान विद्यार्थी के हृदय में सदा अमिट रहता है।छात्र सम्मेलन ज्ञान-विनिमय का साझा मंच बना, एकता की भावना को सुदृढ़ करने और भूतपूर्व छात्र- छात्राओं की उपलब्धियाँ व अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बनें। सभी ने अपने प्रिय संस्थान की निरंतर उन्नति, गौरव और प्रतिष्ठा में योगदान देंने की बात कही। भूतपूर्व छात्र सम्मेलन में पूर्व छात्र सचिव महिला एवं बाल विकाश विभाग छ ग शासन पदुम सिंह एल्मा, मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर रमेश दुग्गा, पूर्व विधायक नारायणपुर मंगतू पवार, डाक्डर बदलाव देवांगन संयुक्त निदेशक पैकेजिंग ,वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली, अंतराष्ट्रीय व्यवसाई यासीन खान, डॉक्टर,इंजीनियर, सिविल सेवा के आधिकारी कर्मचारी , व्यापारी, वकील, शिक्षक- शिक्षिकाएं , सहित भूत पूर्व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे
[video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/09/VID-20250907-WA0194.mp4"][/video]
: खस्ताहाल सड़क से परेशान बस संचालकों ने बस सेवा ठप की
Fri, Sep 5, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
[video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/09/video_20250905_114027.mp4"][/video][video width="848" height="474" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/09/VID-20250905-WA0011.mp4"][/video]खस्ताहाल सड़क से परेशान बस संचालकों ने बस सेवा ठप की [video width="478" height="850" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/09/VID-20250905-WA0821.mp4"][/video]नारायणपुर। खस्ताहाल सड़क के कारण परेशान होकर बस संचालकों ने नारायणपुर-ओरछा व नारायणपुर-कोंडागांव मार्ग पर अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने का ऐलान कर दिया है। इससे जिले में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि जिले में रोज़ाना लगभग 700 भारी वाहन इन मार्गों से गुजरते हैं, जिससे सड़क बदहाल हो गई है। भारी बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जाम की स्थिति से वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस ऑपरेटरों का कहना है कि खराब सड़क के कारण टायर फटने, सस्पेंशन टूटने जैसी दिक्कतों से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही, समय पर गंतव्य तक न पहुंचने से यात्रियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत को लेकर आंदोलन और प्रदर्शन किए, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही और अनदेखी के चलते अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: कच्चापाल जलप्रपात बनेगा पर्यटन का नया केंद्र - वन मंत्री केदार कश्यप
Fri, Sep 5, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
कच्चापाल जलप्रपात बनेगा पर्यटन का नया केंद्र - वन मंत्री केदार कश्यप
पर्यटन केन्द्र बनने से क्षेत्र के स्वसहायता समूह के महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कच्चापाल के जलप्रपात का अवलोकन किया। कश्यप ने कहा अबूझमाड़ के जंगल, पहाड़ और झरने यहां की पहचान हैं। यदि इन्हें सुनियोजित ढंग से विकसित किया जाए तो नारायणपुर जिले का नाम पर्यटन के मानचित्र पर उभर कर आएगा। कच्चापाल जलप्रपात को हम प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में कार्य करेंगे।अबूझमाड़ की गोद में बसा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कच्चापाल जलप्रपात अब जिले के पर्यटन मानचित्र पर नया आकर्षण का केन्द्र बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने यहां पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। कश्यप ने कहा कि कच्चापाल वाटरफॉल का मनोहारी दृश्य, पहाड़, नदी-नाले और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय ग्रामसभा को शामिल करते हुए पर्यटन विकास की ठोस रूपरेखा तैयार की जाए। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार की पहल की जाए, जिससे विशेषकर महिलाओं को आजीविका का नया अवसर मिल सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसंन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सुशील कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अभयजीत मंडावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद थे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084