: आत्मनिर्भर भारत अभियान देशभक्ति की भावना का प्रतीक : शिव नारायण पांडे
Sat, Oct 11, 2025
तेन सिंह ठाकुर लोकेशन नारायणपुर
आत्मनिर्भर भारत अभियान देशभक्ति की भावना का प्रतीक : शिव नारायण पांडेभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिव नारायण पांडे ने आज लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार, आयकर दरों में छूट और नीतिगत सुधारों के माध्यम से मोदी सरकार ने नागरिकों को राहत, व्यापार को सुगमता और आर्थिक स्थिरता प्रदान की है।श्री पांडे ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना काल में जब पूरा विश्व संकट में था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत' का मंत्र देकर देश को एक नई दिशा दी थी।उन्होंने बताया कि भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर (पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती) से शुरू होकर 25 दिसंबर (भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती) तक चल रहा है। इस दौरान रथ यात्राएं, सम्मेलन, प्रदर्शनी और स्वदेशी मेले के माध्यम से “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संदेश दिया जा रहा है।श्री पांडे ने कहा कि मोदी सरकार के निर्णायक नेतृत्व में भारत रक्षा, अंतरिक्ष, कृषि, उद्योग और स्टार्टअप के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।2014-15 में भारत का रक्षा निर्यात 1,941 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये हो गया है। आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जिससे 17 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मूल उद्देश्य अंत्योदय यानी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच को साकार करना है। मोदी सरकार ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जिससे गरीब, किसान, महिला और मध्यम वर्ग सभी लाभान्वित हो रहे हैं।प्रदेश की भूमिका पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।बस्तर की लोककला, चांपा का कोसा, जशपुर की कॉफी, डोकरा व टेराकोटा जैसी कलाएं आज आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन चुकी हैं। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए हर्बल उत्पाद राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं। जीएसटी 2.0 के बाद लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति नया उत्साह देखा जा रहा है।अंत में श्री पांडे ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया “आगामी दीपावली और त्योहारों पर स्वदेशी वस्तुएं अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाएं। देश की सेवा अब ‘स्वदेशी’ के माध्यम से ही संभव है।”इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी,पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, जिला महामंत्री संजय नंदी व संदीप कुमार झा, जिला संयोजक रतन सलाम सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रेसवार्ता - शिव कुमार पांडेय
: ग्रामीण परिवहन संघ का हड़ताल का पहला दिन
Sat, Oct 11, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट ग्रामीण परिवहन संघ का हड़ताल का आज पहले दिन में गढ़बेंगाल चौक में सुबह 7 बजे से ही यूनियन के सदस्यों के साथ साथ ही आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी ग्रामीण परिवहन संघ को समर्थन देने सैकड़ों की संख्या में अपनी उपस्तिथि दर्ज करना आरंभ कर दिया है, ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर के जायज मांग कि जब तक निको जायसवाल कंपनी से ग्रामीण परिवहन संघ को दूसरे यूनियन और ट्रांस्पोर्टर कि तरह लोडिंग देने में प्राथमिकता नहीं देंगे तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर यूनियन के सदस्य गड़बेगाल चौक से नहीं हटेंगे, ऐसा ग्रामीण परिवहन संघ के पदाधिकारियों के द्वारा बोला गया ।उत्तर बस्तर संभाग हेडअर्जुन देवांगन
: सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत किया
Sat, Oct 11, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर
सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत किया
नारायणपुर जिला बखरूपारा के गणेशमंदिर में महिलाओं ने भव्य करवाचौथ का आयोजन किया इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा और शाम को पारंपरिक सोलह श्रृंगार के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया. वहीं शहर में भी महिलाओं ने पारंपरिक तरीक़े से करवा माता का पूजन कर और चन्द्रदेव को अर्ध्य देकर अपने व्रत का समापन किया.[video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/10/VID-20251011-WA0089.mp4"][/video]इस दौरान उनके पतियों ने उन्हें नियमानुसार जल पिलाकर और फलाहार खिला कर उनका उपवास खुलवाया. आपको बता दें कि इस वर्ष करवा चौथ और भी खास बन गया है क्योंकि इस दिन सिद्धि योग और शिववास योग जैसे शुभ संयोग बने हैं, जिन्हें व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाला माना जाता है। ऐसे में पूजन का सही तरीका, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, व्रत कथा और पूजन सामग्री की जानकारी व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाती है। दुर्गा ठाकुर ने करवाचौथ की कथा को महिलाओं को विस्तार से बताया।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर