अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : अपहरण कर नाबालिक से बलात्कार के 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, Dec 14, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
दिनांक 14.12.2025
प्रेस विज्ञप्ति
थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
अपहरण कर नाबालिक से बालात्कार के 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपीः-
राहुल वर्मा पिता रामशिरोमणी वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम शरसीखाम पोस्ट शरसीडीह जिला प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश)
-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.09.2025 को प्रार्थी ने थाना कंाकेर में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट थाना कंाकेर में अपराध क. 344/2025 धारा 137(2), बीएनएस बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कंाकेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में मामले के संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थाना कंाकेर से टीम गठित कर रिपोर्ट दिनांक से लगातार अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश के दौरान अपहृता एवं आरोपी नेमनगर जिला सुरत (गुजरात) से अपहृता को राहुल वर्मा पिता रामशिरोमणी वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम शरसीखाम पोस्ट शरसीडीह जिला प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश) के कब्जे से लाकर थाना कांकेर में उसके परिजन के समक्ष दस्तयाब किया गया है। एवं आरोपी राहुल वर्मा को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर धारा 65(1), 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई आरोपी राहुल वर्मा पिता रामशिरोमणी वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम शरसीखाम पोस्ट शरसीडीह जिला प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश) को दिनांक 14.12.2025 को गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य अजमानतीय होने पर रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि भुनेश्वरी भगत, प्रआर.624 जीवधन यादव,आर.पूरन साहू एवं म.आर.गणेशवरी कोडोपी का अहम भूमिका रहा है।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा विधायक दल की बैठक आज
Sun, Dec 14, 2025
भाजपा विधायक दल की बैठक आज
रात 8:00 बजे नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगी बैठक, शीतकालीन सत्र की तैयारीयों पर होगी चर्चा, विपक्ष के सवालों का जवाब देने की होंगी तैयारी,तथ्यों और आंकड़ों के साथ जवाब देने के लिए होगी चर्चा, बैठक के बाद सभी विधायक साथ में करेंगे भोजन,.
ब्रेकिंग न्यूज : छत्तीसगढ़ कांग्रेस सत्र के पहले दिन का करेगा बहिष्कार,
Sun, Dec 14, 2025
ब्रेकिंग न्यूज,छत्तीसगढ़ कांग्रेस सत्र के पहले दिन का करेगा बहिष्कार,
छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र की आज से शुरुआत,शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्ष की तैयारी पूरी,पहले दिन होने वाली विजन 2047 की चर्चा का बहिष्कार।विधायक दल की बैठक में लिया गया निर्णय,बिजली बिल, बढ़ती महँगाई, क़ानून व्यवस्था कैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी,..
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर