Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पुनर्वास केन्द्र में राष्ट्रगान के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पुनर्वास केन्द्र में राष्ट्रगान के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

नारायणपुर, 03 जनवरी 2026/

पुनर्वास केन्द्र, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज नारायणपुर में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमामय एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः आत्मसमर्पित नक्सलियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ किया गया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति, एकता एवं अनुशासन का वातावरण निर्मित हुआ।राष्ट्रगान उपरांत आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं मातृभूमि के प्रति कर्तव्य भावना को आत्मसात करते हुए वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) ओरछा एवं पुनर्वास केन्द्र के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ पौधारोपण किया गया तथा वृक्षारोपण के महत्व, पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ वातावरण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

अधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रगान के साथ इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन आत्मसमर्पित नक्सलियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक दायित्व एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करता है तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होता है।

कार्यक्रम में विकासखण्ड ओरछा के तहसीलदार, प्रभारी अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज नारायणपुर, लाईवलीहुड कॉलेज नारायणपुर के ट्रेनिंग पार्टनर सहित पुनर्वास केन्द्र एवं लाईवलीहुड कॉलेज के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान के पश्चात वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नारायणपुर की दिशा में सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र के प्रति निष्ठा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में संपन्न हुआ।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन