Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

: एकलव्य आदर्श विद्यालय छेरीबेड़ा के दो छात्राएं जेईई एडवांस के लिए चयनित

तेन सिंह ठाकुर एकलव्य आदर्श विद्यालय छेरीबेड़ा के दो छात्राएं जेईई एडवांस के लिए चयनित कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त दी बधाई एवं शुभकामनाएं नारायणपुर:- 10 मई 2025/जिले के छेरीबेड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राओं ने विद्यालय के इतिहास में प्रथम बार JEE Advance के लिए क्वालीफाई किया तथा वर्तमान में वे दिल्ली में 15 दिवस की विशेष कोचिंग प्राप्त कर रही हैं। गत 9 मई को इन दोनों बेटियों को भारत की महामहिम राष्ट्रपति से मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ। दोनों छात्राओं पल्लवी बुई एवं बसन्ती सलाम की मेहनत, लगन और जज़्बे ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाया है, जहाँ पहुंचना हर विद्यार्थी का सपना होता है। देशभर के मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों में चयनित होकर ये दोनों बालिकाएं न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे बस्तर संभाग और राज्य का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इन छात्राओं ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें अपने जीवन में एकलव्य विद्यालय छेरीबेड़ा के शैक्षणिक योगदान और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। महामहिम राष्ट्रपति ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दीं। यह पल इन छात्राओं के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। उन्होंने बताया कि यह सम्मान उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा, ताकि वे देश की प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश कर एक सफल इंजीनियर बनकर देश का नाम ऊंचा करने में कामयाब हो सकें। एकलव्य विद्यालय, छेड़ीबेड़ा की इन बेटियों की सफलता यह दर्शाती है कि सुदूर आदिवासी अंचलों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, यदि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलें तो ये बच्चे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी चमक बिखेर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनमोहन त्यागी ने इन छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ही साथ विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से विद्यालय को सर्वोच्च ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। प्राचार्य श्री त्यागी द्वारा इस सफलता के लिए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया गया है तथा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. राजेंद्र सिंह NESTS, नई दिल्ली भारत सरकार एवं राज्य समिति आदिवासी विकास विभाग नवा रायपुर के सभी अधिकारियो के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया है। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन