Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : बस्तर ओलंपिक 2025 का होगा भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल।

बस्तर ओलंपिक 2025 का होगा भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

करसाय ता बस्तर, बरसाय ता बस्तर’ के प्रेरक संकल्प के साथ आयोजित हुए प्रतिष्ठित बस्तर ओलंपिक 2025 का समापन समारोह 13 दिसंबर को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में पूरी भव्यता के साथ संपन्न होने जा रहा है। खेल और संस्कृति के इस महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में देश और प्रदेश के अतिथि उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता श्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही राज्य शासन के वरिष्ठ मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप और कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग भी खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए उपस्थित रहेंगे। बस्तर एवं अन्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए विधायकगण सुश्री लता उसेंडी, श्री किरण सिंह देव, श्री विक्रम उसेंडी, श्री विनायक गोयल, श्री नीलकंठ टेकाम, श्री आशाराम नेताम, श्री चैतराम अटामी, श्री लखेश्वर बघेल, श्री विक्रम मंडावी, और श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी भी समारोह में मौजूदगी रहेगी। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, नगर निगम महापौर श्री संजय पांडे, बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज व्यापार एवं विकास संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत भी इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन