Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन राष्ट्रगान से होगी दिन की शुरुआत*

*कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन राष्ट्रगान से होगी दिन की शुरुआत*

*कलेक्टर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में हुआ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन*

*सुबह 10 बजे से पहले कार्यालय पहुंचना और बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य*

नारायणपुर, 15 जनवरी 2026 // जिला कार्यालय नारायणपुर परिसर में गुरुवार सुबह 10 बजे कलेक्टर नम्रता जैन की उपस्थिति में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कलेक्टर कार्यालय में अब से प्रतिदिन राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा, जिसमें समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि कार्यालयीन कार्य संस्कृति में अनुशासन और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से पूर्व कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें तथा इस व्यवस्था का गंभीरता और प्राथमिकता के साथ पालन करें।

उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय सेवकों के लिए आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू हो चुकी है। इसके अंतर्गत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पंच-इन और पंच-आउट करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि समय पालन और उपस्थिति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर डीके कोसले, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन