Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर आमदाई खदान छोटेडोंगर धरना प्रदर्शन 3 नवम्बर के लिए संपूर्ण जिले वासियों का समर्थन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर के धरना प्रदर्शन आमदाई खदान छोटेडोंगर में निको जायसवाल कंपनी के विरुद्ध और मालक परिवहन संघ के विरोध में क्योंकि जब से ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर में दूसरा यूनियन बना है, तब से कही न कही पुराने यूनियन मालक परिवहन संघ के रसूखदारों में खलबली मची हुई है, इसलिए ग्रामीण परिवहन संघ को विफल करने के लिए तरह तरह की नाकाम कोशिशें कर रहे है,03 नवंबर को होने वाले ग्रामीण परिवहन संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन आमदाई खदान छोटेडोंगर में होने वाली तैयारी को देखकर एक तुगलगी फरमान अपने यूनियन के सदस्यों के लिए जारी किया है, इससे यह साबित होता है कि कही न कहीं ग्रामीणों को प्राथमिकता नहीं देकर बहुत बड़ी गलती कर गए, अगर 30/07/2025 को पुराने यूनियन के द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदन कर्ताओं के साथ भेद भाव नहीं करते तो शायद ग्रामीण परिवहन संघ का गठन नहीं होता, ये मालक परिवहन संघ के पदाधिकारियों और कुछ सदस्यों की गलत निर्णयों के कारण आज पुराने यूनियन मालक परिवहन संघ के सदस्यों को भी इसका नुकसान हो रहा है, पुराने यूनियन के 1 या 2 गाड़ी मालिक जो गाड़ी लेकर मजबूरन वश चुप चाप रहकर सहन किए हुए है, क्योंकि उनको गाड़ी चलाना मजबूरी है, क्योंकि उनको गाड़ियों की लोन किस्त, ड्राइवरों का खर्च और मेंटेनेंस करना है, ऐसा लगता है, आज भी आजाद भारत में अंग्रेज तो चले गए पर उसकी रणनीति कमजोर लोगों पर ही साधा जाता है, और राज किया जा रहा है,

वही दूसरी ओर 03 नवंबर के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आमदाई खदान छोटेडोंगर के लिए ग्रामीण परिवहन संघ को संपूर्ण नारायणपुर जिले वासियों का शहरी ग्रामीण सभी राजनीतिक पार्टियों, पत्रकारों सभी का ग्रामीण परिवहन संघ के जायज मांगों को भरपूर सहयोग और समर्थन किया जा रहा है।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन