Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : अंतागढ़ और नारायणपुर मार्ग पर ठेकेदार की लापरवाही से मार्ग अवरूद्ध*

ब्रेकिंग न्यूज़*

*अंतागढ़ और नारायणपुर मार्ग पर ठेकेदार की लापरवाही से मार्ग अवरूद्ध*

जिला नारायणपुर से अंतागढ़ रोड पर बन रहे पुल पुलिया के निर्माण में ठेकेदार के द्वारा भारी लापरवाही बरती जा रही हैं, पुल पुलिया निर्माण के लिए आने जाने के लिए जो डायवर्शन रोड हैं उसको कम चौड़ा और उसे सिर्फ मिट्टी से रोड बनाया गया है, जिसके कारण अभी वर्तमान में फसल कटाई के उपरांत खेतों की मिट्टी गीली होने से डेली सैकड़ों की संख्या में चलने वाले लौह अयस्क परिवहन ट्रकों और टिप्परो की खाली गाड़िया भी फंसते जा रहे है, जिससे अंतागढ़ नारायणपुर रोड से आवाजाही करने वाले आम जनता से लेकर सभी बस से सफर करने वाले को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया और चार पहिया वाले को भी दिन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरना रहता है, सभी अपने जान को जोखिम में रखकर अपनी यात्रा पूरी करते है, रोड की स्थिति पहले से ही बहुत ही खराब और जर्जर होने के कारण पिछले 3 से 4 वर्षों से वैसे भी जिला नारायणपुर और कांकेर जिले के अंतागढ़ निवासियों को इस रोड की समस्या से रोजाना गुजरना पड़ता है। लेकिन अभी रोड को चौड़ीकरण और पुल पुलिया निर्माण के लिए जो डायवर्शन का निर्माण ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है उसमें भारी लापरवाही बरती जा रही हैं, जिसके कारण आम जनता और इस रोड से आवागमन करने वालों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इसलिए शासन प्रशासन को इस पर ध्यान केंद्रित करते हुए रोड निर्माण करने वाले ठेकेदारों और उनके निर्माण के कार्यों पर समय समय पर जांच पड़ताल करते रहना चाहिए जिससे आवागमन करने वालों यात्रियों को रोड की समस्या से सुगम और व्यवस्थित ढंग से यात्रा करने में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन