Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : केशकाल के मुख्य सड़क मार्ग पर नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य प्रारंभ

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*केशकाल के मुख्य सड़क मार्ग पर डामर नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य प्रारंभ*

*कोंडागांव, 05 दिसम्बर 2025/* राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग के केशकाल शहर अन्तर्गत क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के डामर नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य प्रारंभ हो चुका है।

कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग के केशकाल शहर अन्तर्गत क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के डामर नवीनीकरण एवं उन्नयन हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा राशि 8.75 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के पश्चात् राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा निविदा की कार्यवाही सम्पादित कर निविदा स्वीकृति पत्र जारी किया गया हैं।

निविदाकार द्वारा कार्यस्थल पर प्लांट एवं मशीनरी स्थापित कर ली गई है, एवं मुख्य मार्ग पर कार्य सम्पादित किये जाने हेतु वर्तमान मार्ग के दोनों किनारों में पटरी सफाई एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा हैं। जिससे कार्य सम्पादन के दौरान वाहनों का आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। निर्माण कार्य को गुणवता के साथ शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु प्रशासन, विभाग एवं ठेकेदार द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। उक्त कार्य के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण होने पर सम्पूर्ण बस्तर एवं केशकाल शहर की जनता को काफी राहत मिलेगी।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन