Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : ग्राम पंचायत मर्दापाल में वृद्धजनों सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*जत महोत्सव विशेष*

*ग्राम पंचायत मर्दापाल में वृद्धजनों के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन*

*कोण्डागांव, 17 दिसम्बर 2025/* समाज कल्याण विभाग के द्वारा मंगलवार को जनपद पंचायत कोण्डागांव के ग्राम पंचायत मर्दापाल में रजत महोत्सव के अवसर पर वृद्धजनों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता कार्राम रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनपद सदस्य श्री लुदरू प्रताप सिंह ठाकूर, श्री रामनाथ नाग, श्रीमती रमशीला कार्राम, जनपद सदस्य एवं ग्राम पंचायत मर्दापाल की सरपंच श्रीमती जयन्ती कश्यप, श्रीमती दौपती कश्यप (सरपंच, बड़ेकरूषनार), श्री उमेश कश्यप (सरपंच, ग्राम जोड़ेगा), उप सरपंच श्री भेलकू राम बघेल सहित ग्राम पंचायत क्षेत्र के सरपंच, उप सरपंच एवं पंचगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मर्दापाल के 95 वृद्धजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वृद्धजनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें 15 श्रवण यंत्र, 80 छड़ियाँ एवं 01 बैसाखी का वितरण किया गया, जिससे उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम किया जा सके। साथ ही पेंशनधारी हितग्राहियों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने का कार्य भी मौके पर ही पूर्ण किया गया, जिससे वृद्धजनों को पेंशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृद्धजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और ग्रामीणों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की अधिकारी श्रीमती ललिता लकड़ा सहित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन