Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : 8 वर्षीय बालक की मौत का मामला गर्माया। पुलिस की कार्यवाही से परिजन नाखुश ।

वर्षीय बालक की मौत का मामला गर्माया। पुलिस की कार्यवाही से परिजन नाखुश ।

तेज रफ्तार कार ने ली थी स्कूली छात्र की जान । आंबेडकर पार्क मे मृतक छात्र को दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई तथा आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। नाराज परिजन, एवं सर्व समाज और शिक्षक संघ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव।घटना नारायणपुर की है एजी सिनेमा के पास 29 नवंबर को प्रातः 8:15 बजे सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन, वाहन क्रमांकCG 0894AY 9411के द्वारा पीछे से 8 वर्षीय छात्र भौमिक दीपक और उसके पिता को वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दिया, गंभीर चोटें आने के कारण बालक की अस्पताल मे मौत हो गई। सप्ताह भर बीतने के बाद भी चालक की धर पकड़ नहीं होने से परिजन के साथ साथ नारायणपुर जिला के सर्व समाज के लोग एवं नारायणपुर शिक्षक संघ के द्वारा प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूटा और आज सायं 07 बजे पुलिस अधीक्षक एवं क्लेक्टर कार्यालय का घेराव किया और पुलिस अधीक्षक तथा क्लेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और त्वरित न्याय की गुहार लगाई। त्वरित न्याय नही मिलने पर उग्र आंदोलन की बात कही

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन