Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : शिक्षकों की स्कूल से नदारत रहने की खबरें आम। उड़ीदगांव के केरापदर स्कूल की व्यवस्था चरमराई।

शिक्षकों की स्कूल से नदारत रहने की खबरें आम। उड़ीदगांव के केरापदर स्कूल की व्यवस्था चरमराई

मामला नारायणपुर जिले के उड़ीदगांव ग्राम के केरापदर उच्च प्राथमिक शाला एवं प्राथमिक शाला का है, जहां स्कूल के शिक्षकों की नदारत रहने की खबरें आम हो चली है , शिक्षक रोज दोपहर को स्कूल बंद करके घर चले जाते हैं, केरापदर स्कूल की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नही लौट पा रही है जिससे केरापदार स्कूल की शिक्षा व्यवस्था चरमरागई गई है, साथ ही बच्चों के सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं कभी भी अनहोनी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस तरह शिक्षकों की अनुपस्थिति से बच्चों में सीखने की प्रक्रिया बाधित हो रही है, ग्रामीणों का कहना है की कुछ टीचर स्कूल के दौरान शराब के नशे में रहते हैं समय पर स्कूल नहीं आते और जब आते हैं तो दोपहर को ही स्कूल में ताला जड़ दिया जाता है इस तरह फर्जी हाजिरी का मामला भी बनता है जो बेहद चिंतनिय है इस संबंध में कलेक्टर महोदयया से शिकायत की गई तो जिला शिक्षा अधिकारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिक्रिया लेने पर इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है की इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की कार्यों की पुनरावृत्ति ना हो। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इन शिक्षकों की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को की जा चुकी है इन पर अधिकारी द्वारा वेतन रोकने जैसे कार्रवाई भी की जा चुकी है किंतु लापरवाह शिक्षकों की कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। जब cg fast news की टीम ग्राउंड जीरो में पहुंची उस वक्त दोपहर का 3:00 बजा हुआ था स्कूल में ताला जड़ा हुआ मिला, ग्रामीण से पूछने पर बताया कि दोपहर 12 - 01 बजे स्कूल बंद कर चले जाते हैं इससे आप समझ सकते हैं की स्कूल की व्यवस्था कैसे संचालित होती होगी।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन