Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया, साथ ही बालिकाओं का सम्मान

नारायणपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

नारायणपुर- कलेक्टर नारायणपुर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रूपेंद्र महीना के मार्गदर्शन में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग (मिशन शक्ति) द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन शासकीय बुनियादी कन्या परिसर विद्यालय गरांजी में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारायण मरकाम अध्यक्ष जिला पंचायत थे अध्यक्षता श्रीमती पिंकी उसेंडी अध्यक्ष नारायणपुर जनपद पंचायत ने की। विशेष अतिथि के रूप में संतनाथ उसेंडी एवं श्रीमती हिना नाग सदस्य जिला पंचायत नारायणपुर, श्रीमती रामशिला नाग पार्षद, श्रीमती संगीता जैन पार्षद , सरिता, श्रीमती सफ़ीना, श्रीमति तरन्नुम, श्रीमती रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा चित्रकला, रंगोली एवं नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी गईं। बालिकाओं को शिक्षा, अधिकार एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग एवं मिशन शक्ति से श्रीमती बिंदेश्वरी साहू (जिला समन्वयक), किरण नैलवाल (महिला संरक्षण अधिकारी), सुश्री पुष्पा बंजारे एवं सनातन मेरसा की उपस्थिति रही।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन