Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

: जिला शिक्षा अधिकारी के लिए पत्र लिख कर मनाया माहवारी दिवस

जिला शिक्षा अधिकारी के लिए पत्र लिख कर मनाया माहवारी दिवस हेमू साय की रिपोर्ट चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पंचायत कोटमसर में माहवारी दिवस के अवसर पर किशोरी बालिकाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म (माहवारी) से संबंधित स्वच्छता, सावधानियों एवं शारीरिक-मानसिक समस्याओं के बारे में जागरूक करना था।कार्यक्रम को 2 सत्रो में पूर्ण किया प्रथम चरण में जानकारी सत्र: कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था से हेमवती कश्यप और निकिता देव के द्वारा छात्राओं को माहवारी के दौरान एवं उससे पहले/बाद में आने वाली सामान्य समस्याओं जैसे कि दर्द, थकान, मूड स्विंग्स, कमजोरी, चिड़चिड़ापन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, स्वच्छता बनाए रखने के उपाय और संतुलित आहार की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया। तथा उपस्थित किशोरियों प्री व पोस्ट-मेंस्ट्रुएशन समस्याओं पर चर्चा कर छात्राओं द्वारा अनुभव की गई प्री-मेंस्ट्रुएशन (माहवारी पूर्व) और पोस्ट-मेंस्ट्रुएशन (माहवारी उपरांत) समस्याओं को एकत्रित किया गया तथा उनके समाधान हेतु सुझाव दिए गए। दुसरे चरण में ज्ञापन प्रस्तुति:कार्यक्रम किया कार्यक्रम में चेतना संस्था के वालंटियर और पंचायत के नव नियुक्त सरपंच श्रीमती गेंनबती बघेल, स्वास्थ्य समिती के सदस्य गंगा नाग, के संयुक्त प्रतिनिधित्व में छात्राओं व स्वयं सेवक जयमनी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के लिए एक अनौपचारिक पत्र तैयार किया गया। इस पत्र में छात्राओं की समस्याओं, जैसे थकान, दर्द, चक्कर, मानसिक तनाव आदि का उल्लेख करते हुए विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की गई। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है जिससे किशोरियों को स्वास्थ संबंधी जानकारी समय पर मिल सके। बस्तर सम्भाग हेड हेमु साय 8770710680

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन