Mon 26 Oct 2026

ब्रेकिंग

रावघाट खदान में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई, कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

नारायणपुर: वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता में बोरगांव की टीम बनी विजेता

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

नारायणपुर महिला महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्यनिष्ठा की शपथ, ई-प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित

✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : मुंगेली पुलिस को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान, साइबर जागृति अभियान में 18 लाख से ज्यादा लोगों को किया जागरूक

मुंगेली जिले के लिए गर्व की बात है। साइबर जागृति अभियान में उत्कृष्ट काम करने के लिए मुंगेली पुलिस को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के हाथों सम्मानित किया गया है। प्रदेश के जिन 8 जिलों को चुना गया है, उनमें मुंगेली का भी नाम शामिल है।

एसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाए गए इस अभियान में मुंगेली पुलिस ने कमाल कर दिया। जिले के 18 लाख 32 हजार 13 लोगों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए गए। इसमें छात्र, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग सभी शामिल हैं।

मुंगेली पुलिस ने हर गांव, हर घर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। गांव-गांव में पंचायतों में शपथ दिलाई गई। लोगों को बताया गया कि ओटीपी, बैंक की जानकारी किसी से शेयर ना करें, ऑनलाइन ठगी से कैसे बचें और ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

ये सम्मान लेने के लिए एसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में एडिशनल एसपी नवनीत कौर छाबड़ा ने मंच पर जाकर पुरस्कार लिया। एसपी ने इस उपलब्धि के लिए पूरी साइबर टीम और मुंगेली की जागरूक जनता को बधाई दी है।

पुलिस का पहल कार्यक्रम अभी भी जारी है। मुंगेली पुलिस की अपील है - स्वयं जागरूक बनें, दूसरों को भी जागरूक करें और साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने में सहयोग करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन