Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

: आईटीबीपी ने लगाया नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, कृषि जागरूकता कार्यक्रम

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट आईटीबीपी ने लगाया नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, कृषि जागरूकता कार्यक्रम   नारायणपुर, 23 जुलाई 2025 को 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा जिले के सीoओoबीo धनोरा में बुधवार को नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर एवं कृषि जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसका पहल कमांडेंट श्री दुष्यंत राज जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। शिविर में सहायक कमांडेंट श्री पगार जनार्दन सीoओoबीo धनोरा, नि० संतोष कुमार झा, नि० राजकिशोर साथ में थाना प्रभारी (धनोरा)पीयूष कटियार और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं जिला पशु चिकित्सक डॉ. पीo एसo राय व डॉ. आकाश ध्रुव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पशु चिकित्सा विभाग, नारायणपुर का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। धनोरा के आसपास के लगभग 40 से 50 ग्रामीण अपने पशुओं के साथ शिविर में पहुंचे, जहां उनके पशुओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। पशुओं को आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं तथा आवश्यक उपचार भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कृत्रिम गर्भाधान, पशु कल्याण योजनाएं और औषधियों के प्रयोग से संबंधित जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत आजीविका संवर्धन को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को मुर्गी के चूजे एवं वर्मी कम्पोस्ट का भी वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त सभी ग्रामीणों को दोपहर का भोजन व जलपान भी उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। यह आयोजन स्थानीय समुदाय के साथ सहयोग और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम साबित हुआ है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन